facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अतिक्रमणकारियों को मान की चेतावनी : 31 मई तक सरकारी जमीन खाली करें, अन्यथा कार्रवाई होगी

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 5:49 PM IST
Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों को आगाह किया कि वे 31 मई तक सरकारी जमीन खाली कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मान की इस चेतावनी से एक दिन पहले ही राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अधिकारियों को 10 जून तक सरकारी पंचायत भूमि से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।

मान ने कहा कि राज्य सरकार अतिक्रमणकारियों से भूमि को मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध है और एक जून से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी जमीन पर घर हैं, तो उनमें रहने वाले लोगों को अभियान के दौरान विस्थापित नहीं किया जाएगा। मान ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन से ही उनकी सरकार ने अतिक्रमण को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है।

उन्होंने अफसोस जताया कि राज्य की पिछली सरकारों ने ‘संपन्न लोगों’ को मानदंडों का उल्लंघन कर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने की अनुमति दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने कहा कि यह गौरव और संतोष की बात है कि राज्य सरकार ने अब तक 9,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करा लिया है। उन्होंने कहा कि इस गति को बनाए रखा जाएगा और अवैध कब्जे वाली सरकारी भूमि का ‘एक-एक इंच’ खाली कराया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement