facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘India’s Got Latent’ row: कॉमेडियन के साथ ब्रांड करार कैसे दोधारी तलवार की तरह है?

Advertisement

कॉमेडी में ब्रांडों के जोखिम की ताजा मिसाल यूट्यूब टैलेंट शो, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट' (आईजीएल) है जिसकी मेजबानी समय रैना करते थे।

Last Updated- February 17, 2025 | 10:31 PM IST

भारत में स्टैंडअप कॉमेडी काफी लोकप्रिय हो रही है और सप्ताहांत में होने वाले शो से लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचाने तक कॉमेडी का जलवा हर जगह देखा जा रहा है। ऐसे में अब ब्रांड भी इस लोकप्रियता का फायदा उठाने की जुगत में लगे हैं। कैब एग्रीगेटर मंच उबर, फूड एग्रीगेटर जोमैटो के अलावा घड़ी, ईयरफोन ब्रांड बोट और यूज्ड कार ट्रेड से जुड़ा ब्रांड स्पिनी अब समय रैना, रवि गुप्ता और श्रीजा चतुर्वेदी जैसे कॉमेडियन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

मुंबई की एक कलाकार प्रबंधन कंपनी ओनली मच लाउडर की मुख्य कारोबार अधिकारी  प्रेरणा खत्री का कहना है, ‘विभिन्न क्षेत्रों के ब्रांड चाहे वे नए दौर की डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (डी2सी), एफएमसीजी  या बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) कंपनियां हों वे ऐसे गठजोड़ पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।’ 

हालांकि कॉमेडी की संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए और ‘कैंसिल कल्चर’के बढ़ते खतरे की वजह से ब्रांड सतर्कता बरतना पसंद करते हैं। कॉमेडी में कई बार ऐसी बातें हो जाती हैं जो लोगों को पसंद नहीं आती हैं। खत्री कहती हैं, ‘ब्रांड कॉमेडियन के साथ तब तक काम करते हैं जब तक साझेदारी के जरिये कारोबार बढ़ने की गुंजाइश होती है। वे निवेश पर रिटर्न को प्राथमिकता देते हैं और अगर कॉमेडियन की लोकप्रियता दर्शकों के संवाद में बदलती हैं तब सहयोग सार्थक हो जाता है।’

विवाद और सावधानी

कॉमेडी में ब्रांडों के जोखिम की ताजा मिसाल यूट्यूब टैलेंट शो, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ (आईजीएल) है जिसकी मेजबानी समय रैना करते थे। इस ब्रांड से लोग काफी जुड़े थे लेकिन ‘अनुचित सामग्री’ के चलते इस शो को यूट्यूब से हटा दिया गया और यह मुद्दा संसद में भी उठाया गया। एक सांसद ने सोशल मीडिया के नियमन के लिए कानून बनाने की मांग तक कर डाली। 

अवसर और जोखिम

कॉमेडियन का किसी बात को कहने का अपना अलग अनूठा अंदाज होता है ऐसे में ब्रांड उनके साथ जुड़े रहना चाहते हैं चाहे इसको लेकर कैसा भी जोखिम हो। ओनली मच लाउडर में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (राजस्व) पंकज मालाणी कहते हैं, ‘ज्यादातर कॉमेडियन लेखक भी हैं। इन कलाकारों के सही वक्त पर किसी संदेश को देने की क्षमता, लोगों का उनकी बातों से जुड़ना और उनकी वाक्पटुता ही उन्हें डिजिटल मार्केटिंग के लिए अहम बनाती है।’

Advertisement
First Published - February 17, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement