facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कैसे दिखेगा कानून का दम ! आबादी ज्यादा…पुलिस बहुत कम

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 6:41 PM IST
Bihar, West Bengal have lowest police-public ratio: Govt

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में प्रति लाख आबादी पर पुलिस कर्मियों का सबसे कम अनुपात बिहार और पश्चिम बंगाल में है जो क्रमश: 75.16 और 97.66 है।

मंत्री ने कहा कि पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) द्वारा संकलित पुलिस संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 तक पूरे देश के लिए प्रति लाख व्यक्तियों पर पुलिस कर्मियों का अनुपात स्वीकृत संख्या के अनुसार 196.23 और वास्तविक संख्या के अनुसार 152.80 है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि बिहार में पुलिस-जनसंख्या का स्वीकृत अनुपात 115.08 है जबकि पश्चिम बंगाल के लिए यह आंकड़ा 160.76 है।

मंत्री के जवाब में दिए गए आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में प्रति लाख जनसंख्या पर पुलिस कर्मियों की स्वीकृत संख्या 181.75, जबकि वास्तविक संख्या 133.86 है।

इसी तरह गुजरात में यह 174.39 (स्वीकृत) और 127.82 (वास्तविक), मध्य प्रदेश में 147.23 (स्वीकृत) और 121.76 (वास्तविक), महाराष्ट्र में 186.36 (स्वीकृत) और 136.45 (वास्तविक), ओडिशा में 147.76 (स्वीकृत) और 122.59 (वास्तविक), राजस्थान में 139.81 (स्वीकृत) और 120.39 (वास्तविक) तथा तमिलनाडु में 171.95 (स्वीकृत) और 154.25 (वास्तविक) है।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 6:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement