facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिरयानी की भूख चढ़ी परवान! Swiggy पर लगातार आठवें साल सबसे ज्यादा की गई ऑर्डर; मगर पिज्जा, केक…

Advertisement

Swiggy की रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में हर सेकंड भारतीयों ने 2.5 बिरयानी ऑर्डर की। साल के पहले दिन यानी सिर्फ 1 जनवरी, 2023 को 430,000 बिरयानी भारतीयों ने ऑर्डर की गई थी।

Last Updated- December 14, 2023 | 3:52 PM IST
Biryani most ordered dish in 2023 on Swiggy for the eighth year in a row

भारत के लोगों में लजीज खाने का शौक तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने आज यानी गुरुवार को एक रिपोर्ट रिलीज की, जिसमें बताया गया है कि साल 2023 लगातार आठवां ऐसा साल रहा जिसमें भारतीयों ने सबसे ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर दिए।

रिपोर्ट में बताया गया कि 2023 में हर सेकंड भारतीयों ने 2.5 बिरयानी ऑर्डर की। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि कौन सी बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर की गई तो बता दें कि इस मामले में चिकेन बिरयानी ने सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि हर 5.5 चिकन बिरयानी पर 1 वेज बिरयानी ऑर्डर की गई। दिलचस्प बात यह है कि साल के पहले दिन यानी सिर्फ 1 जनवरी, 2023 को 430,000 बिरयानी भारतीयों ने ऑर्डर की।

किस रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा?

स्विगी की तरफ से एक रिपोर्ट रिलीज की गई है जिसका नाम है- “How India Swiggy’d 2023- unwrapping India’s year in on-demand convenience”। यह रिपोर्ट 1 जनवरी से लेकर 23 नवंबर 2023 तक का डेटा है और इसमें स्विगी ने अपने पूरे साल के ऑर्डर्स को लेकर एक डेटा दिया है।

इस रिपोर्ट में सबसे दिलचस्प बात यह है कि देश के करीब 24.9 लाख लोग स्विगी पर आते ही सबसे पहले बिरयानी ऑर्डर की। बिरयानी के लिए सबसे ज्यादा ऑर्डर हैदराबाद से किए गए। अगर पूरी बिरयानी की बिक्री मिला दी जाए तो हर छठवां ऑर्डर हैदराबाद से आया है।

किस शहर से मिले स्विगी को सबसे ज्यादा ऑर्डर?

19 नवंबर को हुए World Cup 2023 फाइनल में भारत से हर मिनट 188 पिज्जा ऑर्डर किए गए थे।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सबसे ज्यादा ऑर्डर चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद के यूजर अकाउंट्स से थे, जिनमें से प्रत्येक ने 10,000 से ज्यादा ऑर्डर दिए। कीमत की लिहाज से सबसे ज्यादा खर्च मुंबई के एक यूजर ने किया। इस यूजर ने 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया था।

रसगुल्ला बनाम गुलाब जामुन

दुर्गा पूजा के दौरान, गुलाब जामुन ने रसगुल्ला को मात दे दी। गुलाब जामुन के लिए 77 लाख से ज्यादा ऑर्डर किए गए। नवरात्रि के सभी नौ दिनों के लिए शाकाहारी ऑर्डरों में मसाला डोसा सबसे ज्यादा पसंदीदा फूड था।

केक बना बेंगलूरु की पहली पसंद

बेंगलूरु देश की ‘केक राजधानी’ थी, जहां अकेले चॉकलेट केक के लिए 85 लाख ऑर्डर दिए गए थे। मदर्स डे (14 मई) पर सबसे ज्यादा चॉकलेट केक का ऑर्डर दिया गया। नागपुर के एक यूजर ने एक दिन में 92 केक ऑर्डर किए थे।

स्विगी पर वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) के दिन 271 केक हर मिनट ऑर्ड किए गए थे।

Swiggy Instamart पर कैसा रहा ऑर्डर?

रिपोर्ट में स्विगी के क्विक कॉमर्स वर्टिकल जैसे स्विगी इंस्टामार्ट के लिए डेटा भी दिया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला आइटम दूध था, उसके बाद दही और प्याज था।

रिपोर्ट ने कहा, ‘अगर आप स्विगी इंस्टामार्ट के टॉप पांच शहरों से ऑर्डर करने वाले सभी लोगों को देश के टॉप पांच शहरों में रखते हैं, तो यह दुनिया में 17वां सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर होगा- वेलकम टु इंस्टा-पुर!’ चेन्नई में एक यूजर ने अकेले 31,748 रुपये का ऑर्डर किया था।

वॉल्यूम के हिसाब से सबसे बड़ा ऑर्डर जयपुर के एक यूजर ने किया था। उसने एक ही दिन में स्विगी इंस्टामार्ट पर 67 ऑर्डर दिए थे। सबसे तेज डिलीवरी दिल्ली में हुई, जहां स्विगी इंस्टामार्ट ने 65 सेकंड में इंस्टेंट नूडल्स का एक पैकेट डिलीवर किया।

स्विगी के डिलीवरी पार्टनर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और साइकिल का यूज करके 1,664.2 लाख किलोमीटर की दूरी तय की।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 3:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement