facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट, अरबपतियों की फेहरिस्त में भारत से 94 नए चेहरे

Advertisement

Hurun India report: 2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर

Last Updated- March 26, 2024 | 11:27 PM IST
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट, अरबपतियों की फेहरिस्त में भारत से 94 नए चेहरे, Hurun India report, 94 new faces from India in the list of billionaires

Hurun India report: वर्ष 2023 में दुनिया के अरबपतियों की सूची में भारत ने अपना झंडा और बुलंद कर लिया है। इससे पिछले साल की तुलना में दुनिया में अरबपतियों की फेहरिस्त में भारत से 94 नए लोगों ने जगह बनाई है। मंगलवार को हुरुन इंडिया की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 271 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार इन धनकुबेरों की संयुक्त संपत्ति 1 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारत से एकमात्र ऐसे शख्स हैं जिनका नाम ‘2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ में शीर्ष 10 नामों में शुमार है। अंबानी इस सूची में एक स्थान फिसलकर 10वें स्थान पर हैं। एक स्थान फिसलने के बावजूद जिस अवधि के लिए रिपोर्ट तैयार की गई है उसमें अंबानी का धन 40 प्रतिशत बढ़कर 11.5 अरब डॉलर हो गया।

‘2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ 15 जनवरी, 2024 को समाप्त हुए साल की एक मोटी तस्वीर पेश करता है। वैश्विक धनकुबेरों पर हुरुन की प्रकाशित होने वाली रिपोर्ट का यह 13वां संस्करण था। इस रिपोर्ट में परिसंपत्ति की गणना अमेरिकी मुद्रा डॉलर में की गई है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी को ‘2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ में 15वें स्थान पर रखा गया है। अंबानी के बाद वह दूसरे भारतीय हैं जिनका नाम इस सूची में आया है। 61 वर्षीय अदाणी की शुद्ध परिसंपत्ति 86 अरब डॉलर है। उनकी परिसंपत्ति में 33 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है जिसमें 2023 में उनकी कंपनियों के शेयरों में तेज सुधार का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

शेयर बाजार में शानदार तेजी के दम पर भारत दुनिया में अरबपतियों की सूची में 94 नए चेहरे देने में सफल रहा है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जहां से सर्वाधिक संख्या में अरबपति इस सूची की शोभा बढ़ा रहे हैं।

अरबपतियों की सूची में जहां तक किसी एक साल में नए लोगों के जगह बनाने की बात है तो इस मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत के 94 लोगों के मुकाबले चीन से मात्र 55 अरबपति ही जगह बना पाए। भारत से ऐसे 10 लोग रहे जो 2022 में अरबपतियों की सूची में शामिल थे मगर 2023 में वे इससे बाहर हो गए।

हुरुन रिपोर्ट के अध्यक्ष एवं मुख्य शोधकर्ता रूपर्ट हूगवर्फ ने कहा, ‘साल 2023 भारत के लिए शानदार रहा है जिसमें यहां से लगभग 100 अरबपति वैश्विक पटल पर आए हैं। देश की अर्थव्यवस्था में लोगों का विश्वास काफी बढ़ा है। मुंबई एशिया के अरबपतियों की नई राजधानी बन गया है और यह दुनिया में 3 शीर्ष शहरों (अरबपतियों की संख्या के लिहाज से) में शुमार हो गया है। उसने पेइचिंग से एशिया में अरबपतियों की राजधानी होने का ओहदा छीन लिया है।‘

हुरुन इंडिया के संस्थापक एवं मुख्य शोधकर्ता ने अपने एक बयान में कहा कि ‘2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट’ दुनिया में भारत की तेज आर्थिक तरक्की और भविष्य में इसके नई आर्थिक शक्ति बनने की ओर इशारा कर रहा है।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement