facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IAF Aircraft Tejas Crashes: भारत का पहला देसी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ पहली बार हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement

भारतीय वायु सेना (IAF) ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है।

Last Updated- March 12, 2024 | 4:21 PM IST
IAF Aircraft Tejas Crashes: Indian Air Force's fighter aircraft 'Tejas' crashes, know about this fighter aircraft IAF Aircraft Tejas Crashes: भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान 'तेजस' हुआ दुर्घटनाग्रस्त, जानिये इस फाइटर एयरक्रॉफ्ट के बारे में

भारतीय वायु सेना (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान (Light combat aircraft-LCA) तेजस आज यानी मंगलवार को एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एयरफोर्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट के जरिये बताया कि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है।

भारतीय वायुसेना ने एक अपने बयान में कहा, ‘भारतीय वायु सेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस आज एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया।’

2016 में पहली बार तेजस विमानों को वायुसेना में किया गया शामिल

गौरतलब है कि तेजस को भारत के बेहतरीन विमानों में से एक माना जाता है। 25 नवंबर, 2023 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलूरु में भारत में ही डिजाइन, जेवलप और मैन्युफैक्चर यानी पूरी तरह से देसी तेजस ट्विन सीट लाइट कॉम्बैट फाइटर विमान में उड़ान भरी थी और उसके बाद यह विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। 30 मिनट की उड़ान के दौरान पीएम को लड़ाकू विमान तेजस की क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने लड़ाकू विमान उड़ाया रहा हो।

LCA ट्रेनर एक हल्के वजन वाला, सभी मौसम के अनुकूल, मल्टीरोल लड़ाकू विमान है जो एक सीट वाले तेजस फाइटर के सारे रोल निभा सकता है और इसे फाइटर ट्रेनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। साल 2016 में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी स्वदेशी ट्विन सीट लड़ाकू विमान को भारत में डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर किया गया था। यह काफी मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस विमान माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement