facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IATA summit: सिविल एविएशन में बड़े निवेश को तैयार भारत, बोले PM मोदी- ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना लक्ष्य

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा, "उड़ान (UDAN) योजना की सफलता भारतीय सिविल एविएशन के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है।"

Last Updated- June 02, 2025 | 6:53 PM IST
PM Modi

IATA summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता विमानन क्षेत्र (aviation sector) दुनियाभर की प्रमुख कंपनियों के लिए एक बेहतरीन निवेश का अवसर प्रदान करता है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) की 81वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का लक्ष्य मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) सेक्टर का आकार 2030 तक 4 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है।

भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत में एक खुला और सहयोगात्मक पॉलिसी इकोसिस्टम मौजूद है और देश को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल एविएशन सेक्टर में बड़े निवेशों के लिए भारत तैयार है।

मोदी ने कहा, “हम चाहते हैं कि दुनिया भारत को सिर्फ एक एविएशन मार्केट के तौर पर न देखे, बल्कि वैल्यू चेन लीडर के रूप में भी पहचाने… हमारी दिशा सही है, हमारी गति सही है… इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि हम तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे।”

Also read: सरकार ने जारी की EVs Manufacturing गाइडलाइन्स, लेकिन Tesla नहीं बनाएगी अपनी फैक्ट्री

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट्स में निवेश कर रहा है और देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर अब 162 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा, “उड़ान (UDAN) योजना की सफलता भारतीय सिविल एविएशन के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है।”

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement