facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ICT Import Duty Case: भारत ने अपीलीय निकाय में WTO समिति के फैसले को चुनौती दी

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 11:21 AM IST
India exports up 18% at $45.2 bn in May; trade deficit widens to $28.21 bn

भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की व्यापार विवाद निपटान समिति के एक फैसले के खिलाफ अपील की है। समिति ने अपने फैसले में कहा था कि कुछ सूचना एवं प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाया जा रहा आयात शुल्क वैश्विक व्यापार मानदंडों के अनुरूप नहीं है।

डब्ल्यूटीओ ने कहा, ”भारत ने अपील की है और अपीलीय निकाय से अनुरोध किया है कि समिति के निष्कर्षों, फैसलों और सिफारिशों को पलट दें, संशोधित करें, या कानूनी रूप से अप्रभावी घोषित करें।”

डब्ल्यूटीओ ने कहा कि भारत ने अपनी रिपोर्ट में समिति द्वारा की गई ”कानून की गलतियों” और कानूनी व्याख्या की समीक्षा किए जाने की मांग की है।

डब्ल्यूटीओ की विवाद समिति ने 17 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट में कहा कि कुछ सूचना और प्रौद्योगिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाए गए आयात शुल्क वैश्विक व्यापार मानदंडों का उल्लंघन करते हैं। डब्ल्यूटीओ में इस संबंध में भारत के खिलाफ यूरोपीय संघ, जापान और ताइवान ने शिकायत की थी।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 11:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement