facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा में चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में लौटी तो मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करूंगा: अनिल विज

Advertisement

छह बार के विधायक विज की इस टिप्पणी से पहले ही भाजपा स्पष्ट कर चुकी है कि अगर वह सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

Last Updated- September 15, 2024 | 2:58 PM IST
Anil Vij
Senior BJP leader and former Minister Anil Vij

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे।

छह बार के विधायक विज की इस टिप्पणी से पहले ही भाजपा स्पष्ट कर चुकी है कि अगर वह सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री रहेंगे।

विज ने कहा, ‘‘मैंने आज तक पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा…हरियाणा के लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं। यहां तक ​​कि अंबाला में भी लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सबसे वरिष्ठ हूं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री नहीं बना। लोगों की मांग और वरिष्ठता के आधार पर इस बार मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा।’’

अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा, ‘‘पार्टी मुझे मुख्यमंत्री बनाती है या नहीं, यह उस पर निर्भर करता है। लेकिन अगर वह मुझे मुख्यमंत्री बनाती है, तो मैं हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा।’’

अंबाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगे जाने पर बाद में विज ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं पार्टी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं और छह चुनाव जीत चुका हूं तथा सातवां चुनाव लड़ रहा हूं। मैंने अब तक अपनी पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा है।’’ विज (71) ने कहा, ‘‘लेकिन पूरे हरियाणा और मेरे अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोग मुझसे मिल रहे हैं… मैं मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस पर फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है।’’ जब उनसे कहा गया कि सैनी को पहले ही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है तो विज ने कहा, ‘‘दावा करने पर कोई रोक नहीं है। मैं अपना दावा करूंगा, पार्टी को जो फैसला लेना होगा, वह लेगी।’’

चुनाव में अब कुछ ही सप्ताह शेष रह गए हैं, ऐसे में उनके निर्णय के समय के बारे में पूछे जाने पर विज ने कहा कि लोगों के उनसे मिलने आने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया। गौरतलब है कि मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement