facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गन्ना किसानों के हक में बोले वरुण गांधी, भुगतान नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 10:17 AM IST
Varun Gandhi

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पीलीभीत क्षेत्र के सांसद वरुण गांधी ने कहा है या तो चीनी मिलें किसानों को गन्ने के बकाए का भुगतान करें या फिर वे प्रदर्शन का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने संसदीय क्षेत्र के बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के अर्सियाबोज गांव में एक जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि चीनी मिलें किसानों का भुगतान तुरंत करें, नहीं तो वह इन मिलों के गेट पर सभा करेंगे।

सांसद ने स्थानीय दो चीनी मिलों का नाम विशेष तौर पर लिया। उन्होंने देश में बेरोजगारी की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘एक करोड़ सरकारी पद खाली पड़े हैं, सरकार को यह पद भरने चाहिये। इस काम में हम मदद करने को तैयार हैं।’’

किसानों ने सांसद के सामने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया और कहा कि आवारा पशु फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस पर गांधी ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की भी काफी शिकायतें आ रही हैं। किसानों ने एक चौकी प्रभारी की शिकायत की जिसे गांधी ने मंच से फटकार लगाई। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में एक बरेली जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट भी शामिल है।

बाकी पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर सीटें पीलीभीत जिले की हैं।

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement