facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IGIA Airport: CRPF जवानों की भारी कमी, फ्लाइट पकड़नी है तो 2-3 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:46 PM IST
IGIA Airport

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के IGIA Airport के के दोनों टर्मिनलों (टी-3, टी-2) पर शनिवार को अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों ने ट्विटर पर अपनी आपबीती साझा की। ट्विटर पर साझा की गई तस्वीरों में IGIA एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 की सुरक्षा चौकियों पर लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। दरअसल इन दिनों IGIA एयरपोर्ट सर्चिंग-फ्रिस्किंग काउंटरों और चेकिंग में CRPF जवानों की भारी कमी का सामना कर रहा है। इस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। 

फ्लाइट के लिए करना पड़ रहा दो से तीन घंटा लाइन में खड़े होकर इंतजार 

इन दिनों डमेस्टिक फ्लाइट लेने के लिए यात्रियों को करीब दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। वहीं इंटरनैशनल फ्लाइट के लिए कम से कम तीन से साढ़े तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना पड़ रहा है। बता दें कि IGIA, देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा भी है, जिसके तीन टर्मिनल हैं – T1, T2 और T3। सभी इंटरनैशनल फ्लाइट्स और कुछ घरेलू सेवाएं T3 से संचालित होती हैं। यात्रियों ने कहना है कि फ्लाइट परड़ने के लिए उन्हें दो से तीन घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। 

नागरिक उड्डयन मंत्रालय घरेलू एयरलाइंस के साथ कर रही चर्चा

 नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्पन्न हुई समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए घरेलू एयरलाइंस के साथ चर्चा शुरू कर दी है। कल, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्रियों की आवाजाही और सामान जांच चौकियों सहित अन्य पहलुओं का निरीक्षण करने के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGIA) के टर्मिनल 3 का दौरा किया। अधिकारियों ने कहा कि तीनों टर्मिनलों पर पीक ऑवर्स के दौरान उड़ानों की संख्या कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ भी चर्चा चल रही है।

यह भी पढ़े: जल्द दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, सिकंदराबाद-विजयवाड़ा के बीच होगा रूट

टेनिस खिलाड़ी रिया भाटिया ने शेयर की तस्वीरें 

टेनिस खिलाड़ी रिया भाटिया ने ट्विटर पर दिल्ली हवाईअड्डे पर मची अफरातफरी का फोटो शेयर किया और लिखा ‘यहां पिछले 30 मिनट से हूं और अभी भी टर्मिनल- 3, दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षा जांच लाइन आधे रास्ते तक नहीं पहुंची है। क्या चल रहा है?’

Advertisement
First Published - December 11, 2022 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement