facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IIM Calcutta Placement: IIM कलकत्ता में 100 फीसदी प्लेसमेंट, छात्रों को मिला रिकॉर्ड 34.2 लाख रुपये तक का पैकेज

Advertisement

IIM कलकत्ता ने 573 ऑफर्स के साथ 100 फीसदी प्लेसमेंट हासिल किया, संस्थान का आखिरी प्लेसमेंट भी पूरा हुआ

Last Updated- March 06, 2023 | 11:57 PM IST
IIM Calcutta Placement
IIM Calcutta | Twitter

IIM आईआईएम कलकत्ता ने अपने दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम के 58वें बैच के लिए 24 फरवरी को अंतिम प्लेसमेंट पूरा कर लिया। इस दौरान पूरे बैच के लिए 573 ऑफर मिले।

संस्थान ने एक बयान में कहा है कि यह प्लेसमेंट सीजन छात्रों को 35.07 लाख रुपये के औसत वार्षिक वेतन की पेशकश के साथ पूरा हुआ। इनमें शीर्ष 25 फीसदी पर्सेंटाइल (वेतन पेशकश के संदर्भ में) छात्रों को 50.86 लाख रुपये के वार्षिक औसत वेतन की पेशकश की गई।

परामर्श क्षेत्र में सर्वाधिक (232) नियुक्तियां हुईं, जिसके बाद वित्त क्षेत्र (86) का स्थान रहा। कुल भर्तियों में से दोनों क्षेत्रों की भागीदारी 55.5 फीसदी रही।

ए91 पार्टनर्स, बीएनपी पारिबा, फ्रैंकलिन टेंपलटन, गोल्डमैन सैक्स, एचएसबीसी, मैक्वेरी ग्रुप, नोमूरा ने वित्तीय संस्थानों ने भाग लिया जबकि एक्सेंचर स्ट्रैटजी, बेन ऐंड कंपनी, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, कियर्नी और मैकिंजी ऐंड कंपनी जैसी परामर्श कंपनियां इस क्षेत्र की शीर्ष नियोक्ता बनी।

सेल्स ऐंड मार्केटिंग (52 ऑफर) और जनरल मैनेजमेंट (82 ऑफर) संयुक्त रूप से कुल नियुक्तियों का 23.4 फीसदी रहा। इसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज, वेदांत जैसी कंपनियां इस क्षेत्र में शीर्ष नियोक्ताओं में शामिल हैं।

सॉफ्टवेयर सर्विसेज और ई-कॉमर्स ने करीब 18.2 फीसदी भर्तियां कीं। एमेजॉन, एडोबी, फ्लिपकार्ट, माइक्रोसॉफ्ट, नावी, पेटीएम, सेल्सफोर्स, जोमैटो शीर्ष नियोक्ता थी।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement