facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अरावली में अवैध खननः 6 वर्षों में सिर्फ एक सजा

Advertisement
Last Updated- April 25, 2023 | 11:46 PM IST
Aravalli Hills
Wikipedia

अवैध खनन और रियल एस्टेट निर्माण के कारण दिल्ली से गुजरात के अहमदाबाद तक फैली 692 किलोमीटर लंबी पर्वत श्रृंखला अरावली की बरबादी जगजाहिर है।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के अनुसार, साल 2011 से 2017 के बीच 90 लाख टन खनिजों का अवैध उत्खनन किया गया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को हरियाणा पुलिस द्वारा दिए गए आंकड़ों से पता चलता है कि पर्यावरण के लिहाज से इस महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला पर अवैध खनन जारी रहने के बावजूद अब तक शायद ही किसी को दोषी करार दिया गया है।

हरियाणा के फरीदाबाद, नूह और गुरुग्राम जिलों में इस पर्वत श्रृंखला पर अवैध खनन के खिलाफ 1 जनवरी, 2017 से लेकर 31 जनवरी, 2023 के बीच 582 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। हरियाणा पुलिस की ओर से दायर शपथ पत्र के अनुसार केवल एक मामले में आरोपी को दोषी करार दिया गया। पिछले छह वर्षों के दौरान हरियाणा पुलिस को प्राप्त शिकायतों में से महज 507 के लिए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई।

बिज़नेस स्टैंडर्ड ने भी हरियाणा पुलिस द्वारा जमा कराई गई जानकारी और आंकड़ों को देखा है। पर्यावरण प्रेमियों के समूह अरावली बचाओ सिटीजन्स मूवमेंट की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी को हरियाणा पुलिस द्वारा मार्च में दी गई जानकारी से पता चलता है कि प्राप्त शिकायतों और दर्ज की गई प्राथमिकी में काफी अंतर है।

अरावली बचाओ ने अप्रैल 2022 में एनजीटी में एक याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि खनन पर सर्वोच्च न्यायालय के प्रतिबंध के बावजूद गुड़गांव और नूह के 16 स्थानों पर अरावली से पत्थरों का अवैध खनन किया जा रहा है।

साल 2022 में सर्वोच्च न्यायालय ने पर्यावरण ठीक करने के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेवात (नूह) में अरावली से खनन पर प्रतिबंध लगा दिया था।
सर्वोच्च न्यायालय ने साल 2009 में फिर से एक आदेश में कहा था कि सभी खनन गतिविधियों को वैधानिक प्रावधान के अनुपालन तक निलंबित किया जाना चाहिए। खासकर वहां पर जहां गड्ढे और खदानों को खुला छोड़ दिया गया है।

Advertisement
First Published - April 25, 2023 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement