facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ILSS Survey: खुद को लेकर पूर्वाग्रह की वजह से नेतृत्व के अवसर गंवा देती हैं महिला पेशेवर

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 3:22 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra

सामाजिक क्षेत्र में महिला पेशेवरों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खुद को सीमित रखने के पूर्वाग्रह की वजह से नेतृत्व के अवसर गंवा देता है। एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

इंडिया लीडर्स फॉर सोशल सेक्टर (ILSS) के हालिया सर्वेक्षण में सामाजिक क्षेत्र में आठ से 15 साल तक काम का अनुभव रखने वाली 50 फीसदी से अधिक महिलाओं का कहना है कि वे कभी-कभी खुद को लेकर पूर्वाग्रह की वजह से दबा महसूस करती हैं। खुद को सीमित रखने का पूर्वाग्रह अक्सर महिलाओं में सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण की वजह से आता है। इससे उनमें हीनता की भावना पैदा होती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह की धारणा महिलाओं को खुद को सीमित रखने के व्यवहार की ओर ले जाती है। यह अक्सर महिलाओं को अपनी क्षमता, प्रतिभा, अवसर और लक्ष्यों से दूर ले जाता है जो किसी के करियर को बाधित कर सकता है।

सामाजिक क्षेत्र में महिला पेशेवरों के एक चुनिंदा समूह के साथ किया गया यह सर्वे नमूना आकार पर आधारित नहीं है। ILSS की संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अनु प्रसाद ने कहा, ‘नेतृत्वकारी भूमिका तक पहुंचने को महिलाओं के लिए अनुकूल रास्ता बनाने की जरूरत है। इससे वे अपनी सीमा को तोड़कर सफल करियर बनाने के लिए आगे बढ़ सकेंगीं।’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 3:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement