facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान: IMD

Advertisement

Weather Forecast : मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में फरवरी के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

Last Updated- January 31, 2024 | 11:23 PM IST
Delhi Weather

उत्तर भारत में दिसंबर और जनवरी में सामान्य से अधिक शुष्क मौसम के बाद फरवरी में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में फरवरी के दौरान सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने बताया कि जनवरी 2024 के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में वर्षा 3.1 मिलीमीटर के साथ 1901 के बाद दूसरी बार सबसे कम रही। मौसम विज्ञान के सात उप-मंडलों वाले उत्तर भारत में फरवरी में सामान्य से अधिक (दीर्घकालिक औसत से 122 प्रतिशत से अधिक) बारिश होने का अनुमान जताया गया है। महापात्र ने कहा, ‘पूरे देश में फरवरी के दौरान सामान्य से अधिक बारिश (दीर्घकालिक औसत से 119 प्रतिशत से अधिक) होने का अनुमान है।’ ‘

आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर, मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक और दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम, पश्चिम मध्य, उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में फरवरी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

दिल्ली में हल्की बारिश, कोहरे से हवाई और रेल यातायात प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आ गई। दूसरी ओर सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

राजधानी में बुधवार दोपहर से शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, शाम या रात में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ पानी बरसने की संभावना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।

मंगलवार तक के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इस महीने 30 जनवरी तक दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा जो 13 साल में सबसे कम है। इसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में औसत न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 13 वर्षों में दूसरा सबसे कम तापमान है।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 11:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement