facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IMF-WB meeting: FM सीतारमण ने सऊदी अरब के वित्त मंत्री के साथ वैश्विक ऋण संकट पर चर्चा की

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 9:55 AM IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष मोहम्मद अलजदान के साथ बैठक में वैश्विक ऋण संकट और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठक के मौके पर हुई बैठक के बाद अलजादान ने ट्वीट में कहा, ‘‘निर्मला सीतारमण और मैंने जी20 एजेंडा और प्रगति पर चर्चा की।’’

वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अन्य बातों के अलावा दोनों नेताओं ने विश्व बैंक के विकास की रूपरेखा और जी20 की भारत की अध्यक्षता में बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर गठित विशेषज्ञ समूह पर चर्चा की।’’

मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक मुद्रास्फीति के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें जो कदम उठाए गए हैं उनके विकासशील और कम आय वाले देशों पर प्रभाव का मुद्दा भी शामिल है। इसके अलावा बैठक में बढ़ते वैश्विक ऋण संकट से निपटने और सामान्य रूपरेखा के कार्यान्वयन में सुधार की तत्काल जरूरत पर भी जोर दिया गया।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement