facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं: योगी आदित्यनाथ

Advertisement
Last Updated- December 18, 2022 | 8:14 PM IST
yogi aaditynath

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पर्यटन 10 गुना तक बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या में 30,000 करोड़ रुपये से आधारभूत सुविधाओं के विकास की परियोजनाओं पर कार्य कर रही हैं। देश भर के टूर ऑपरेटर्स की सालाना बैठक को लखनऊ में संबोधित करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घरेलू पर्यटकों की पसंद के मामले में इस समय उत्तर प्रदेश देश पहले स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से काफी संभावनाओं वाला राज्य है। यहां धार्मिक, आध्यात्मिक, ईको टूरिज्म के सभी बड़े केंद्र मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में 2024 तक श्रीराम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा तो वहां 10 गुना पर्यटन बढ़ जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में धार्मिक-आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी और भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक राजधानी काशी के रूप में हमारे पास है। हाल ही में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के एक वर्ष पूरे हुए हैं। पहले अमूमन वाराणसी में वर्ष में एक करोड़ पर्यटक आते थे, मगर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद इस साल अकेले सावन माह में एक करोड़ पर्यटक वाराणसी आए।

उन्होंने कहा कि अयोध्या हर सनातनी की आस्था का केंद्र है जहां भव्य मंदिर का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। दीपोत्सव के साथ ही अयोध्या में पर्यटन विकास के लिए बहुत से कार्य हुए हैं। यहां 30,000 करोड़ के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य चल रहे हैं। अयोध्या में जब राम मंदिर का निर्माण और विकास के कार्य 2024 में पूरे होंगे उसके बाद यहां 10 गुना पर्यटन बढ़ जाएगा। ऐसे ही केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए 25 से 30 हजार करोड़ रुपए की लागत से इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज का उदाहरण रखते हुए कहा कि 2019 के कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए। इसके अलावा रामायण, कृष्णा और बौद्ध सर्किट को व्यावहारिक धरातल पर उतारने का प्रयास युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सारनाथ, कुशीनगर, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, कौशांबी जैसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल यूपी में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि देश में सबसे अच्छी सड़क, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी यूपी के पास है। जेवर और अयोध्या के रूप में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार किये जा रहे हैं। जिस आजमगढ़ के नाम से लोग कभी डरते थे, आज उसे एक्सप्रेस-वे के साथ जोड़ते हुए वहां एयरपोर्ट की सुविधा भी दी जा रही है। वाटरवेज, जो वाराणसी से हल्दिया तक जुड़ चुका है, इसे अयोध्या तक ले जाने का प्रयास हो रहा है।

Advertisement
First Published - December 18, 2022 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement