facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चुनाव आयोग का अहम कदम, अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर किया बड़ा फैसला

Advertisement

चुनाव आयोग नीति के अनुसार, उन सभी अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है जो या तो अपने गृह जिले में तैनात थे या एक स्थान पर तीन साल पूरे कर चुके हैं।

Last Updated- February 26, 2024 | 12:31 PM IST
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। ये फैसला अधिकारिओ की ट्रांसफर पोस्टिंग को किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना है कि जिन अधिकारियों को 3 साल पूरा करने के बाद जिले से बाहर ट्रांसफर किया जाता है, उन्हें उसी संसदीय क्षेत्र के किसी अन्य जिले में तैनात नहीं किया जाए।

आयोग ने मौजूदा निर्देशों में खामियों को दूर करने के लिए ये फैसला सुनाया है, आयोग ने निर्देश दिया है कि, उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़कर, जहां पर दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, अन्य राज्यों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अधिकारी जो जिले से बाहर ट्रांसफर किए गए हैं, उन्हें उसी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में तैनात नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें: Election Commission ने राज्यों को चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों की नीति पर दिए निर्देश

क्या कहती है आयोग की नीति

चुनाव आयोग नीति के अनुसार, उन सभी अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है जो या तो अपने गृह जिले में तैनात थे या एक स्थान पर तीन साल पूरे कर चुके हैं। इसमें वे अधिकारी शामिल हैं जो सीधे या पर्यवेक्षी क्षमता में किसी भी तरह से चुनाव कार्य से जुड़े हुए हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में, आयोग ने विभिन्न अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश दिया था। इनमें राज्य में वरिष्ठ स्तर के पुलिस अधिकारियों भी शामिल थे।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 12:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement