facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन की हालत में सुधार

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 1:11 PM IST
PM Modi and Heeraben

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी मां हीराबेन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और सुबह उन्होंने तरल आहार भी ग्रहण किया। हीराबेन (99) को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां के चलते बुधवार को सुबह ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।

सोमभाई मोदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह अभी काफी बेहतर हैं। वे अपने हाथ और पैर भी हिला पा रही हैं। उन्होंने इशारों में हमें बताया कि हम उन्हें बिठा दें । साथ ही उन्होंने अस्पताल की ओर से दिया गया तरल आहार भी ग्रहण किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज सीटी स्कैन और एमआरआई किए जाने के बाद चिकित्सक उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में फैसला करेंगे।’’

अस्पताल ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री की मां की हालत स्थिर है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दोपहर में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे थे और यहां अस्पताल में अपनी मां से मुलाकात की थी। वह एक घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में रुके थे।

उन्होंने सिविल अस्पताल के परिसर में स्थित सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वायत्त चिकित्सा सुविधा में चिकित्सकों से भी बात की थी। हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री जब भी गुजरात दौरे पर आते हैं, तो नियमित रूप से रायसन जाकर अपनी मां से मिलते हैं।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 1:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement