facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मंडल की अनुपस्थिति में बीरभूम में टीएमसी संगठन से जुड़े मामले देखेंगी ममता

Advertisement

टीएमसी के कद्दावर नेता मंडल अभी भी पार्टी की बीरभूम इकाई के अध्यक्ष हैं

Last Updated- March 18, 2023 | 10:52 AM IST
Mamata Banerjee

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी ने गिरफ्तार नेता अनुब्रत मंडल की अनुपस्थिति में बीरभूम जिले में पार्टी संगठन से जुड़े मामले खुद देखने का फैसला किया है। यह जानकारी पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य ने दी।

टीएमसी के कद्दावर नेता मंडल अभी भी पार्टी की बीरभूम इकाई के अध्यक्ष हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया है।

ममता ने बीरभूम में पार्टी संगठन से जुड़े मामले देखने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब बंगाल में एक महीने के भीतर पंचायत चुनाव होने हैं।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला ममता के कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी की बैठक के दौरान लिया गया।

बंदोपाध्याय ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी पार्टी प्रमुख बीरभूम जिले में पार्टी संगठन से जुड़े मामलों को देखेंगी। पूर्वी बर्धमान और दार्जिलिंग में पार्टी से जुड़े मामले देखने वाले अरूप बिस्वास को नदिया जिले का प्रभार संभालने के लिए भी कहा गया है। वहीं, फिरहाद हाकिम हावड़ा और हुगली जिलों में पार्टी मामलों को देखेंगे।’’

बंदोपाध्याय ने बताया कि मलय घटक बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में पार्टी मामलों को देखेंगे, जबकि तापस रॉय दक्षिण दिनाजपुर जिले के संरक्षक होंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ नेता सिद्दीकुल्ला चौधरी के अलावा सबीना यास्मीन को उत्तर दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में टीएमसी से जुड़े मामले देखने का जिम्मा सौंपा गया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या नेता पार्टी पर्यवेक्षकों के रूप में काम करेंगे, टीएमसी सांसद बंदोपाध्याय ने कहा, “पार्टी द्वारा किसी को भी पर्यवेक्षक नहीं बनाया गया है। इनमें से प्रत्येक नेता उन जिलों में पार्टी से जुड़े मामलों को देखेंगे, जो उन्हें आवंटित किए गए हैं।’’

Advertisement
First Published - March 18, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement