facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेलंगाना में आचार संहिता के कारण नए सचिवालय का उद्घाटन टला

Advertisement

राज्य के नए सचिवालय का उद्घाटन 17 फरवरी को होना था।

Last Updated- February 11, 2023 | 12:12 PM IST
Telangana

तेलंगाना सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य के नए सचिवालय का उद्घाटन चुनाव आचार संहिता के कारण स्थगित कर दिया गया है। राज्य के नए सचिवालय का उद्घाटन 17 फरवरी को होना था।

निर्वाचन आयोग ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के साथ तेलंगाना विधान परिषद की दो सीटों के लिए नौ फरवरी को चुनाव कार्यक्रम जारी किया था।

निर्वाचन आयोग ने घोषणा की थी कि इन चुनावों के लिए अधिसूचना 16 फरवरी को जारी की जाएगी। आयोग ने कहा था कि इन चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और हैदराबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 13 मार्च को होगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, चूंकि चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए मुख्य सचिव ने 17 फरवरी को सचिवालय के निर्धारित उद्घाटन के बारे में निर्वाचन आयोग से परामर्श किया। इसमें कहा गया कि इसे लेकर निर्वाचन आयोग की प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक नहीं थी, इसलिए उद्घाटन को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। नए सचिवालय के उद्घाटन के लिए जल्द ही अगली तारीख की घोषणा की जाएगी।

राव ने जून 2019 में हुसैन सागर झील के पास नए सचिवालय भवन के निर्माण की आधारशिला रखी थी। करीब सात लाख वर्गफीट में बन रहा यह परिसर अपने निर्माण के अंतिम चरण में है।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement