facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

20 साल पहले जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए पिता की बेटी इनायत वत्स बनीं लेफ्टिनेंट, पहनी पिता की वर्दी

Advertisement

इनायत वत्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।

Last Updated- March 11, 2024 | 12:08 PM IST
Inayat Vats- इनायत वत्स

लेफ्टिनेंट इनायत वत्स, जिनके पिता मेजर नवनीत वत्स 20 साल पहले जम्मू-कश्मीर में एक सैन्य अभियान के दौरान शहीद हो गए थे, शनिवार को भारतीय सेना में शामिल हुईं। उन्होंने चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में ट्रेनिंग प्राप्त की और उन्हें सैन्य खुफिया कोर में लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया गया।

पासिंग आउट परेड में, सुश्री इनायत वत्स ने अपने पिता, मेजर नवनीत वत्स की जैतूनी हरे रंग की वर्दी पहनी थी। मेजर वत्स जब शहीद हुए थे, तब इनायत केवल तीन साल की थीं। भारतीय सेना ने ट्विटर पर लिखा, “आपका स्वागत है, सेना की बेटी लेफ्टिनेंट इनायत वत्स।” और वर्दी में सुश्री वत्स की एक तस्वीर पोस्ट की।

मेजर नवनीत वत्स चंडीगढ़ के रहने वाले थे और उन्हें 3 गोरखा राइफल्स रेजिमेंट की चौथी बटालियन में नियुक्त किया गया था। नवंबर 2003 में श्रीनगर में एक आतंकवाद विरोधी अभियान में वह शहीद हो गए थे। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें वीरता पुरस्कार, “सेना मेडल” दिया गया।

इनायत वत्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएट हैं।

अप्रैल 2023 में चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में शामिल होने से पहले वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement