facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विमान से प​क्षियों के टकराने की घटनाएं 52 फीसदी बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 10:41 PM IST
Incidents of bird collision with aircraft increased by 52 percent
BS

भारतीय हवाई क्षेत्र में वर्ष 2022 के दौरान पक्षियों के टकराने की घटनाओं में 52 फीसदी तक का इजाफा नजर आया है, क्योंकि वैश्विक महामारी के बाद वाणिज्यिक विमानन ने खासा जोर पकड़ा है।

नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार पिछले साल देश में विमान से पक्षियों के टकराने के 2,174 मामले नजर आए, जो वर्ष 2021 के 1,430 मामलों से ज्यादा हैं।

DGCA के आंकड़ों के अनुसार न केवल पक्षियों के टकराने की घटनाओं में ही इजाफा हुआ, बल्कि हवाई अड्डों पर जानवरों के टकराने की घटनाएं भी वर्ष 2022 में बढ़कर 36 हो गईं, जबकि वर्ष 2021 में ऐसी घटनाओं की संख्या 23 थी।

देश भर में 100 से ज्यादा हवाई अड्डों का संचालन करने वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने कहा कि इन घटनाओं में यह इजाफा महामारी के बाद वर्ष 2022 में उड़ानों की संख्या में वृद्धि होने की वजह से हुआ है।

विमानन क्षेत्र का विश्लेषण करने वाली फर्म सीरियम के अनुसार भारतीय हवाई क्षेत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कुल संख्या वर्ष 2022 में 32.29 फीसदी तक बढ़कर 13 लाख हो गई।
पक्षी और जानवरों के टकराने की घटनाओं को उड़ान परिचालन के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक माना जाता है। इस महीने की शुरुआत में पुणे जा रहे एयरएशिया इंडिया के एक विमान की भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। पक्षी से टकराए जाने के बाद ऐसा करना पड़ा था।

पिछले महीने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पक्षियों के टकराने की समस्या के समाधान के लिए सभी उपाय किए गए हैं और उन्होंने हवाईअड्डों के आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement