facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BBC के दिल्ली, मुंबई दफ्तर में ‘सर्वे ऑपरेशन’ के लिये पहुंची इनकम टैक्स की टीम

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 12:32 PM IST
BBC Income Tax Case: Britain's official media confessed, paid less tax in India

आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित टैक्स चोरी की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई BBC के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

BBC द्वारा दो-पार्ट वाली डॉक्यूमेंट्री “इंडिया: द मोदी क्वेश्चन” को प्रसारित करने के कुछ सप्ताह बाद यह औचक कार्रवाई हुई।
यह पता चला है कि यह कार्रवाई मुंबई में आयकर विभाग के महानिदेशक द्वारा BBC के तीन परिसरों में शुरू की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली और मुंबई में BBC के कार्यालयों में आयकर अधिकारियों के पहुंचने के साथ ही सुबह 11 बजे अचानक से यह कार्रवाई शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि BBC के कर्मचारियों को परिसर के अंदर एक विशेष स्थान पर अपने फोन रखने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि विभाग, लंदन मुख्यालय वाले सार्वजनिक प्रसारक और उसकी भारतीय शाखा के कारोबारी संचालन से जुड़े दस्तावेजों पर गौर कर रहा है।

सूत्रों ने संकेत दिया कि जांच BBC सहायक कंपनियों के अंतरराष्ट्रीय कराधान के मुद्दों (international taxation issues) से जुड़ी है।

खबर फैलते ही मध्य दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित BBC कार्यालय के बाहर भारी संख्या में राहगीरों और मीडिया कर्मियों को देखा गया।

मुंबई में BBC का कार्यालय Santa Cruz में है। सर्वे के तहत, आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement