facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एकल यात्रा में हुई बढ़ोतरी, जम्मू-कश्मीर और मनाली पसंदीदा पर्यटन डेस्टिनेशन: रिपोर्ट

Advertisement

रिपोर्ट यात्रा रुझान में एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत देती है, जिसमें यात्री ‘एकांत, रोमांच और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने’ के प्रति एक मजबूत झुकाव दिखाते हैं।

Last Updated- July 02, 2023 | 4:11 PM IST
Tourism

देश में एकल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है और ऐसे यात्रियों के लिए जम्मू-कश्मीर, मनाली और शिमला पसंदीदा डेस्टिनेशन हैं। यात्रा रुझानों पर हाल ही में पेश हुई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

अग्रणी यात्रा वित्त-प्रौद्योगिकी कंपनी संकाश द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया कि लगभग 35 फीसदी एकल पर्यटक छुट्टियां मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर को तरजीह देते हैं, जिसके बाद मनाली (25 फीसदी) और फिर शिमला (14 फीसदी) हैं। इनके बाद मसूरी नौ फीसदी, सिक्किम सात फीसदी और गोवा पांच फीसदी एकल यात्रियों की पसंद हैं।

संकाश के सह-सस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आकाश दाहिया ने कहा, ‘अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के लिए प्रसिद्ध स्थलों की लोकप्रियता में वृद्धि देखी गई है। मार्च 2023 तक, घरेलू यात्रा अधिक लोकप्रिय हो रही।’

रिपोर्ट यात्रा रुझान में एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत देती है, जिसमें यात्री ‘एकांत, रोमांच और प्रकृति के साथ फिर से जुड़ने’ के प्रति एक मजबूत झुकाव दिखाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे दिलचस्प प्रवृत्ति एकल यात्रा की ओर झुकाव है, क्योंकि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में इसमें ‘250 फीसदी’ की भारी वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 4:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement