facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिज़नेस लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 11:15 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra
BS

क्रेडिट रिसर्च फर्म ट्रांसयूनियन सिबिल ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपने स्वयं के व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण लेने वाली महिला कर्जदारों की संख्या पिछले तीन वर्षों में तीन गुना से ज्यादा बढ़ी है। इसमें कहा गया है कि महिला कर्जदारों की संख्या पुरुषों के 11 प्रतिशत मुकाबले समान अवधि में 15 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ी।

ट्रांसयूनियन सिबिल की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हमारे कई ताजा विश्लेषणों से पूरे देश के ग्रामीण एवं अर्द्ध-शहरी इलाकों में महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण में तेज वृद्धि का पता चला है। महिला कर्जदारों की भागीदारी जहां वर्ष 2017 में 25 प्रतिशत थी, वहीं 2022 में यह बढ़कर 28 प्रतिशत हो गई।’

हालांकि रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि करीब 45.4 करोड़ युवा महिलाओं में से सिर्फ 6.3 करोड़ ही सक्रिय तौर पर कर्जदार थीं। इसमें कहा गया है कि महिलाओं के लिए ऋण पहुंच (कुल युवा आबादी को दिए जाने वाले ऋण के प्रतिशत) 2017 के 7 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 14 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस आंकड़े में पूरे भारत में महिलाओं को ऋण तक पहुंच मुहैया कराने के लिए ऋणदाताओं को व्यापक संभावनाओं पर जोर दिया गया है।’

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement