facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्रियों की बढ़ी परेशानी! UP रोडवेज की वेबसाइट हैक, करीब दस दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग पर लगा ताला

Advertisement
Last Updated- April 27, 2023 | 10:18 AM IST
Stock Market Fraud

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की वेबसाइट बुधवार को हैक हो गई। इस वजह से राज्य में सरकारी बस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग ठप हो गई है।

यूपी सरकार (UP Govt) की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, UPSRTC की वेबसाइट को बुधवार करीब 2 बजे कुछ विदेशी हैकर्स ने हैक कर लिया। वेबसाइट को वापस शुरू करने का काम चल रहा है लेकिन ऑनलाइन बुकिंग फिर से शुरू होने में लगभग 10 दिन लग सकते है।

इस मामले पर UPSRTC की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “ट्रांसपोर्ट कॉपोरेशन की बसों को मैनुअल टिकटिंग के माध्यम से ऑपरेट किया जा रहा है, ताकि बसों का संचालन प्रभावित न हो। रीजनल अधिकारियों को 24 घंटे बस स्टैंड और डिपो की निगरानी करने के लिए कहा गया है।”

UPSRTC वेबसाइट का प्रबंधन मैसर्स ओरियन प्रो करती है। कंपनी ने वेबसाइट डेटा को रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट्स की टीम लगाई है और साथ ही नए सर्वर स्थापित करने और ऑनलाइन बुकिंग बहाल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।

बयान के मुताबिक़, वेबसाइट बहाल होने तक टिकट मैन्युअल रूप से जारी किए जाएंगे। UPSRTC अगले 7-10 दिनों में कंपनी के सभी 20 क्षेत्रों और 115 डिपो में ऑनलाइन टिकट प्रणाली को बहाल करने की योजना बना रहा है।

Advertisement
First Published - April 27, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement