facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आईजीआईए पर सामान की जांच के लिए एक्स-रे मशीनें बढ़ाने से भीड़ कम करने में मदद मिली: सिंधिया

Advertisement
Last Updated- December 16, 2022 | 2:22 PM IST
Jyotiraditya Scindia

नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर सामान (बैगेज) की जांच के लिए एक्स-रे मशीनों की संख्या बढ़ाने से भीड़ कम करने मदद मिली है। यहां पर मशीनों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दिया गया है।

हाल के हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) भारी भीड़ की समस्या से जूझ रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों सोशल मीडिया पर इस स्थिति की जानकारी दी। इसी के मद्देनजर सभी संबंधित एजेंसियां उपाय कर रही हैं। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने जैसे उपाय किए गए हैं।

सिंधिया ने ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच क्षेत्र में नौ दिनों के अंदर पांच एक्स-रे मशीनें लगाई गई है। अब यहां मशीनों की कुल संख्या 18 हो गई है जिससे टी-3 पर भीड़ कम करने में मदद मिली है।’’

Advertisement
First Published - December 16, 2022 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement