facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ind vs Pak Match: अहमदाबाद में होटल मालिकों की बल्ले-बल्ले, 5 हजार वाले रूम का किराया 1 लाख तक पहुंचा

Advertisement

होटलों के कमरों के दाम करीब दस गुना बढ गए हैं और कुछ होटल तो उस दिन का एक लाख रूपया दाम मांग रहे हैं।

Last Updated- June 28, 2023 | 3:54 PM IST
Ind vs Pak Match: Hotel owners brawl in Ahmedabad, room rent of 5000 reaches up to 1 lakh

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के मैच के दिन यहां होटलों के किराये अभी से आसमान छूने लगे हैं और कुछ होटलों ने तो दस गुना इजाफा कर दिया है।

विभिन्न होटल बुकिंग वेबसाइट पर जो कीमतें दिखाई जा रही है, उसी से अनुमान लग जाता है कि 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर भारत और पाकिस्तान के मैच के लिये अभूतपूर्व मांग रहने वाली है। होटलों के कमरों के दाम करीब दस गुना बढ गए हैं और कुछ होटल तो उस दिन का एक लाख रूपया दाम मांग रहे हैं।

कई होटलों के कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं। आम तौर पर एक लक्जरी होटल में एक दिन का किराया पांच से आठ हजार रहता है जो 15 अक्टूबर के लिये बढकर 40,000 से एक लाख रूपये तक हो गया है।

‘बुकिंग डॉट कॉम’ के अनुसार दो जुलाई को ITC वेलकम होटल का किराया 5,699 रूपये प्रतिदिन है लेकिन 15 अक्टूबर को यह 71,999 रूपये है। रेनेसेंस अहमदाबाद होटल का अभी किराया आठ हजार रूपये प्रतिदिन है जो 15 अक्टूबर को 90,679 रूपये दिख रहा है। इसी तरह SG हाइवे पर प्राइड प्लाजा होटल का किराया उस दिन के लिये 36,180 रूपये है।

साबरमती रिवरफ्रंट पर कामा होटल का आगामी रविवार को किराया 3,000 रूपये है लेकिन 15 अक्टूबर को यह 27,233 रूपये होगा। ITC नर्मदा, कोर्टयार्ड बाय मेरियट, हयात और ताज स्कायलाइन जैसे पांचसितारा होटलों में तो उस दिन के लिये कमरे ही उपलब्ध नहीं हैं।

होटल्स और रेस्त्रां संघ गुजरात के प्रवक्ता अभिजीत देशमुख ने कहा, ‘अगर होटल मालिकों को लगता है कि किसी अवधि में मांग बहुत अधिक रहने वाली है तो वे कमाई की सोचेंगे क्योंकि उन्हें पता है कि अधिक दाम पर भी बुकिंग फुल रहने वाली है। मांग कम होते ही दाम भी कम हो जायेंगे।’

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 3:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement