facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Independence Day 2024: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लाल किले से भारतीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को अपना पारंपरिक संबोधन देंगे।

Last Updated- August 15, 2024 | 7:19 AM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi

Independence Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली के लाल किले से अपना लगातार 11वां स्वतंत्रता दिवस भाषण देंगे। यह 2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद उनका पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन होगा।

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के लाल किले से भारतीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को अपना पारंपरिक संबोधन देंगे।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस साल के स्वतंत्रता दिवस का विषय है ‘विकसित भारत @ 2047’। इस दौरान, समारोहों में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा।

करीब 6,000 विशेष मेहमानों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों से होंगे — युवा, जनजातीय समुदाय, किसान और महिलाएं।
पीएम मोदी ने देशवासियों की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा,’सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!.’

जानें लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम का पूरी जानकारी-

लाल किले पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने द्वारा किया जाएगा।

इसके बाद अरमाने दिल्ली के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री मोदी से परिचय कराएंगे। इसके बाद वे मोदी को सल्यूटिंग बेस पर ले जाएंगे, जहां सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की गार्ड संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी प्रस्तुत करेगी।

प्रधानमंत्री गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण करेंगे और फिर लाल किले की प्राचीर पर जाएंगे, जहां रक्षा मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी उनका स्वागत करेंगे।

दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GoC) प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए मंच तक ले जाएंगे।

लेफ्टिनेंट संजीत सैनी प्रधानमंत्री को ध्वजारोहण में सहायता करेंगे, जो कि 1721 फील्ड बैटरी से 21 तोपों की सलामी के साथ होगा।
ध्वजारोहण के बाद, भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरते हुए फूल बरसाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद देश को संबोधित करेंगे। पीएम के भाषण के बाद नेशनल कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स राष्ट्रगान गाएंगे।

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 7:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement