facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Independence Day 2024: लाल किले से PM मोदी का देश को संबोधन शुरू, यहां देखें पीएम की लाइव स्पीच

Advertisement

इस साल के स्वतंत्रता दिवस का विषय है ‘विकसित भारत @ 2047’। इस दौरान, समारोहों में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा।

Last Updated- August 15, 2024 | 7:54 AM IST
PM Modi
Prime Minister Narendra Modi

Independence Day 2024: भारत 15 अगस्त, गुरुवार को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित कर रहे है। यह उनका लगातार 11वां स्वतंत्रता दिवस भाषण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2024 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से 78वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह का नेतृत्व किया। उन्होंने सुबह 7:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इस प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपना पारंपरिक संबोधन दे रहे हैं।

कहां देखें पीएम मोदी का भाषण

स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। इसके अलावा, कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @PIB_India और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के ट्विटर हैंडल पर भी देखा जा सकता है।

एक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस साल के स्वतंत्रता दिवस का विषय है ‘विकसित भारत @ 2047’। इस दौरान, समारोहों में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा।

करीब 6,000 विशेष मेहमानों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है, जो विभिन्न क्षेत्रों से होंगे — युवा, जनजातीय समुदाय, किसान और महिलाएं।

पीएम मोदी ने देशवासियों की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा,’सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद!.’

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 7:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement