facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Independence Day 2024: सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल भारत के स्वतंत्रता दिवस को समर्पित किया

Advertisement

इन द्वारों पर अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों ‘जी’, ‘ओ’, ‘ओ’ ‘जी’, ‘एल’, ‘ई’ से जो ‘गूगल’ लिखा गया है उसमें प्रत्येक अक्षर पर एक एक द्वार को खूबसूरत डिजाइन के साथ दिखाया गया है।

Last Updated- August 15, 2024 | 9:23 AM IST
google doodle
Google Doodle

सर्च इंजन गूगल ने अपना डूडल भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को समर्पित करते हुए इसमें ‘भारत के पारंपरिक द्वार’ निरूपित किए हैं।

इन द्वारों पर अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों ‘जी’, ‘ओ’, ‘ओ’ ‘जी’, ‘एल’, ‘ई’ से जो ‘गूगल’ लिखा गया है उसमें प्रत्येक अक्षर पर एक एक द्वार को खूबसूरत डिजाइन के साथ दिखाया गया है।

गूगल इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक संदेश भी साझा किया जिसमें कहा गया,‘‘ भारत के स्वतंत्रता दिवस को समर्पित आज का डूडल वृंदा जावेरी ने बनाया है। भारत को 1947 में आज ही के दिन औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी।’’

इसमें कहा गया है कि भारत के लोग ‘‘लगभग दो सदी की असमानता, हिंसा और मौलिक अधिकारों के अभाव के बाद स्वशासन और संप्रभुता’’ की प्रबल इच्छा रखते थे।

संदेश में कहा गया है कि महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस जैसी प्रमुख हस्तियों के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन सविनय अवज्ञा के माध्यम से चलाया गया तथा देश के स्वतंत्रता सेनानियों की दृढ़ता और उनका बलिदान रंग लाया।

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 9:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement