facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Independence Day 2024: 2036 का ओलंपिक हिंदुस्तान में हो, उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं- PM मोदी

Advertisement

PM मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हो, वह हिंदुस्तान की धरती पर हो। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।’’

Last Updated- August 15, 2024 | 10:57 AM IST
PM Modi (1)
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है कि वर्ष 2036 का ओलंपिक हिंदुस्तान की धरती पर हो।

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया। मोदी ने कहा, ‘‘आज हमारे साथ तिरंगे झंडे के नीचे वे नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने देश के सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नए सपने, नए संकल्प और पुरुषार्थ के साथ नए लक्ष्यों की तरफ बढ़ेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने पैरा-ओलंपिक के लिए भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि भारत में बड़े से बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की ताकत है।

मोदी ने कहा, ‘‘साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हो, वह हिंदुस्तान की धरती पर हो। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - August 15, 2024 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement