facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘इंडिया’ गठबंधन ‘लोकतंत्र को बचाने’ के लिए 31 मार्च को दिल्ली में करेगा महारैली

Advertisement

ED ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (55) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उक्त घोषणा की गई है।

Last Updated- March 24, 2024 | 4:09 PM IST
‘इंडिया’ गठबंधन ‘लोकतंत्र को बचाने’ के लिए 31 मार्च को दिल्ली में करेगा महारैली , INDIA bloc to hold maha rally on March 31 to safeguard democracy: Gopal Rai

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ “देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा” के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले के संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (55) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उक्त घोषणा की गई है।

इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (‘इंडिया’) के घटक ‘आप’ और कांग्रेस ने यहां एक प्रेस वार्ता में रैली का ऐलान किया। आप की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा, “देश में जो हो रहा है उसके खिलाफ हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करेंगे। इस रैली में ‘इंडिया’ गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा।”

Also read: ईडी धन के लेन-देन की बात किसी भी ‘आप’ नेता के खिलाफ स्थापित करने में विफल रही: आतिशी

राय ने कहा, “लोकतंत्र और देश खतरे में है। देश के हितों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल सभी दल यह महारैली करेंगे।” दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को समान अवसर नहीं दिए जा रहे हैं।

उन्होंने अपनी पार्टी के खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “31 मार्च की महारैली न सिर्फ एक राजनीतिक रैली होगी बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान करेगी।”

Advertisement
First Published - March 24, 2024 | 4:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement