facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा — भारत-चीन संबंधों में लगातार प्रगति हुई

Advertisement

प्रधानमंत्री ने रूस के कजान शहर में पिछले वर्ष अक्टूबर में एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी बातचीत का भी उल्लेख किया।

Last Updated- August 19, 2025 | 9:02 PM IST
PM Modi and Wang Yi
Photo: PM Modi | X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 महीनों में भारत-चीन संबंधों में एक-दूसरे के हितों और संवेदनशीलता के सम्मान के साथ लगातार प्रगति हुई है। मोदी ने यह बात चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही।

प्रधानमंत्री ने रूस के कजान शहर में पिछले वर्ष अक्टूबर में एक बहुपक्षीय कार्यक्रम के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अपनी बातचीत का भी उल्लेख किया।

विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई

उन्होंने कहा, “विदेश मंत्री वांग यी से मिलकर खुशी हुई। पिछले वर्ष कजान में राष्ट्रपति शी के साथ मेरी बैठक के बाद से, भारत-चीन संबंधों ने एक-दूसरे के हितों और संवेदनाओं के प्रति सम्मान के मार्गदर्शन में स्थिर प्रगति की है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के अवसर पर तियानजिन में होने वाली हमारी अगली बैठक का इंतजार कर रहा हूं। भारत और चीन के बीच स्थिर, पूर्वानुमानित, रचनात्मक संबंध क्षेत्रीय और वैश्विक शांति एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

Advertisement
First Published - August 19, 2025 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement