facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोयला क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग: उत्पादन में 1 अरब टन का रिकॉर्ड पार, बिजली संकट से मिलेगी राहत

Advertisement

इससे पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024 तक कोयला उत्पादन 1 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान लगाया था, मगर बाद में समय-सीमा को वित्त वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया गया था।

Last Updated- March 21, 2025 | 10:59 PM IST
Coal Allocation

भारत ने कोयला उत्पादन के मोर्चे पर गुरुवार को 1 अरब टन के पड़ाव को पार कर लिया। यह एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि देश में कोयला खनन शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। चालू वित्त वर्ष के समापन से कुछ दिन पहले यह रिकॉर्ड हासिल किया गया है।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘हमने अत्याधुनिक तकनीकों और कुशल तरीकों के जरिये न केवल उत्पादन बढ़ाया है बल्कि सतत एवं जिम्मेदार खनन को भी सुनिश्चित किया है। इस उपलब्धि से हमें लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। साथ ही यह आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देगी और हर भारतीय के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करेगी।’

इससे पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024 तक कोयला उत्पादन 1 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान लगाया था, मगर बाद में समय-सीमा को वित्त वर्ष 2025 तक बढ़ा दिया गया था। कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह रिकॉर्ड उत्पादन सरकार के रणनीतिक सुधारों और उसकी नीतियों को दर्शाता है। इनमें खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन और कोयला ब्लॉकों की वाणिज्यिक नीलामी के जरिये कोयला क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलना आदि शामिल हैं। बयान में कहा गया है, ‘इन उपायों के कारण घरेलू कोयले की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे आयात में काफी कमी आई और विदेशी मुद्रा की बचत करने में मदद मिली है। अप्रैल से दिसंबर 2024 के दौरान कोयला आयात में 8.4 फीसदी की गिरावट आई जिससे करीब 5.43 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।’ 

कोविड काल के दौरान मांग एवं आपूर्ति में काफी अंतर दिखने के बाद पिछले दो वर्षों के दौरान कोयला उत्पादन में उछाल आई है। कोल इंडिया के उत्पादन में वृद्धि के अलावा निजी स्वामित्व वाली खदानों से अ​धिक उत्पादन के कारण ऐसा संभव हुआ है। 

कोल इंडिया ने इस समाचार पत्र को दिए एक बयान में कहा है, ‘कोयला उत्पादन के मामले में 1 अरब टन के आंकड़े को पार करना वास्तव में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वदेशी उत्पादन में वृद्धि आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।’

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement