facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

समंदर में भारत की बढ़ी शक्ति: भारतीय नौसेना में शामिल हुई परमाणु पनडुब्बी ‘INS अरिदमन’

Advertisement

स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी 'आईएनएस अरिदमन' के शामिल होने से भारत का परमाणु त्रय अब और भी घातक हो गया है, जिससे समुद्री सुरक्षा को नई मजबूती मिलेगी

Last Updated- April 03, 2026 | 9:42 PM IST
INS Aridhaman
फोटो क्रेडिट: PTI

भारत ने स्वदेश में निर्मित अपनी नई परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिदमन’ को शुक्रवार को सेवा में शामिल किया। इससे  ‘परमाणु त्रय’ के नौसैन्य घटक को और मजबूती मिली है। विश्वसनीय सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

भारत का परमाणु-चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (एसएसबीएन) कार्यक्रम   अत्यंत गोपनीय है। ‘आईएनएस अरिहंत’ एसएसबीएन परियोजना के तहत पहली पनडुब्बी थी।  दूसरी पनडुब्बी ‘आईएनएस अरिघात’ आई। भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल है, जिनके पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं। अभी जिन देशों के पास ऐसी क्षमताएं हैं, उनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन हैं।

आईएनएस अरिहंत भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी है। इसकी शुरुआत जुलाई 2009 में की गई थी और 2016 में इसे सेवा में शामिल किया गया। नौसेना ने अगस्त 2024 में दूसरी स्वदेशी एसएसबीएन पनडुब्बी आईएनएस अरिघात को सेवा में शामिल किया। एसएसबीएन का पूरा नाम ‘शिप सबमर्सिबल बैलिस्टिक न्यूक्लियर’ या परमाणु चालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी है।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के नौसैन्य प्रतिष्ठान में हिस्सा लिया।  इस पनडुब्बी को सेवा में शामिल किए जाने के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। रक्षा मंत्री ने आज  गूढ़ सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘शब्द नहीं शक्ति है, ‘अरिदमन’!’  

Advertisement
First Published - April 3, 2026 | 9:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement