facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत इनोवेशन और व्यक्तियों की प्राइवेसी के बीच संतुलन बनाने को प्रतिबद्ध: चंद्रशेखर

Advertisement

त्री ने कहा कि ‘इंडिया स्टैक’ ने देशों के बीच काफी रुचि पैदा की है और 11 देश पूर्ण या आंशिक रूप से इंडिया डिजिटल सार्वजनिक ढांचागत सुविधा को तैनात करने की प्रक्रिया में हैं

Last Updated- August 24, 2023 | 8:54 PM IST
Digital India Act unlikely to be in place before LS election: Chandrasekhar

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि अब चर्चा लोगों की निजी जानकारी से जुड़े आंकड़ों (डाटा) के उपयोग से उसकी सुरक्षा की ओर स्थानांतरित हो गयी है। उन्होंने कहा कि भारत नवोन्मेष और व्यक्तियों के अधिकारों, उनकी गोपनीयता तथा निजी जानकारी की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

चंद्रशेखर ने कहा कि ‘इंडिया स्टैक’ (देश के लोगों को डिजिटल युग में लाने के लिये एकीकृत सॉफ्टवेयर मंच) मजबूत हो रहा है और व्यापक स्तर पर उपयोग हो रहा है। यहां भारत में डिजिटल का मतलब समवेशिता है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने इकनॉमिस्ट इम्पैक्ट बी-20 मंच पर यह बात कही। मंत्री ने कहा कि ‘इंडिया स्टैक’ ने देशों के बीच काफी रुचि पैदा की है और 11 देश पूर्ण या आंशिक रूप से इंडिया डिजिटल सार्वजनिक ढांचागत सुविधा को तैनात करने की प्रक्रिया में हैं।

चंद्रशेखर के अनुसार, पहले यह कहा जाता रहा है कि सरकार कुछ काम नहीं करती है, उस विमर्श को पिछले नौ साल में भारत में निर्मित और सफलतापूर्वक प्रदर्शित प्रौद्योगिकी तथा डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे ने बदल दिया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘दुनियाभर के वे देश जो पूर्व में वैश्विक आपूर्तिकर्ताओं के साथ अरबों डॉलर के अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने पर निर्भर थे, अब अपनी सरकार और नागरिकों के बीच अपने संबंधों को डिजिटल बनाने का बेहतर, तेज, सस्ता तरीके पर गौर कर रहे हैं।’’

चंद्रशेखर ने कहा कि भारत अपनी डिजिटल माध्यम से पेशकश का तेजी विस्तार कर रहा है। अगले दो साल में ऐसी कोई सेवा नहीं होगी जो डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे पर उपलब्ध नहीं की जाएंगी। लोगों से जुड़ी निजी जानकारी के बारे में मंत्री ने कहा कि बातचीत अब डाटा सुरक्षा को लेकर होने लगी है। लोगों के लिये अब निजता और उनसे जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण मुद्दा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत नवोन्मेष और व्यक्तियों के अधिकारों, उनकी गोपनीयता तथा निजी जानकारी की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 8:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement