facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India Covid- 19 Update: पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2,994 नए मामले सामने आए

Advertisement

कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.77 फीसदी दर्ज की गई है।

Last Updated- April 01, 2023 | 11:48 AM IST
Coronavirus

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,994 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अपडेटेड आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,18,781 पर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण से नौ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,876 हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब में दो-दो मरीजों की, जबकि गुजरात में एक मरीज की मौत हुई। इसके अलावा, केरल द्वारा कोविड-19 से जान गंवाने वाले मरीजों के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में दो और मामले जोड़े गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 फीसदी है। वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.77 फीसदी दर्ज की गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.09 फीसदी और साप्ताहिक दर 2.03 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,41,71,551 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Advertisement
First Published - April 1, 2023 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement