facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत की कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित, LPG उत्पादन 25% बढ़ा: पेट्रोलियम मंत्रालय

Advertisement

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट के अलावा अन्य मार्गों से भी प्राप्त कर रहा है

Last Updated- March 11, 2026 | 7:13 PM IST
Sujata Sharma, joint secretary (Marketing & Oil Refinery) at the ministry of petroleum and natural gas
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा

भारत की कच्चे तेल की सप्लाई सुरक्षित बनी हुई है और सरकार हालात पर करीबी नजर रख रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी (मार्केटिंग एवं ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बुधवार को कहा कि भारत कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट के अलावा अन्य मार्गों से भी प्राप्त कर रहा है, जिससे आपूर्ति उन मार्गों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है जहां हाल में व्यवधान देखा गया था।

70% कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट के बाहर से आ रहा

उन्होंने बताया कि भारत वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 5.5 मिलियन बैरल कच्चे तेल की खपत करता है और करीब 40 देशों से तेल आयात करता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाने के लिए कई देशों से कार्गो सुनिश्चित किए हैं। इसके चलते अब भारत के लगभग 70 फीसदी कच्चे तेल के आयात होर्मुज स्ट्रेट के बाहर के मार्गों से आ रहे हैं, जबकि पहले यह हिस्सा करीब 55 फीसदी था। शर्मा ने कहा कि फिलहाल दो कच्चे तेल के कार्गो भारत की ओर रास्ते में हैं और अगले कुछ दिनों में देश पहुंच जाएंगे, जिससे आपूर्ति और मजबूत होगी।

Also Read: सोने में निवेश करें या रुकें? Tata MF ने बताई सही स्ट्रैटेजी; इन 5 फैक्टर्स पर रखें नजर

LPG बुकिंग के लिए घबराने की जरूरत नहीं

मंत्रालय के अनुसार सरकार के कदमों से LPG उत्पादन में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। शर्मा ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर की घबराहट में बुकिंग करने की जरूरत नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए करीब 2.5 दिन का सामान्य आपूर्ति चक्र बरकरार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को ईंधन की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है।

शर्मा ने कच्चे तेल की आपूर्ति को ‘सुरक्षित’ बताते हुए कहा, ”विविध स्रोतों से कच्चे तेल की खरीद किए जाने से इस समय देश को उससे अधिक मात्रा में तेल मिल रहा है, जितना सामान्य परिस्थितियों में इस दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग के रास्ते आता।”

Advertisement
First Published - March 11, 2026 | 5:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement