facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होर्मुज संकट पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने रखा अपना पक्ष, कहा: जहाजों पर हमला पूरी तरह अस्वीकार्य

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि कि सुरक्षित आवागमन से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून का ‘पूरी तरह से सम्मान’ किया जाना चाहिए

Last Updated- May 17, 2026 | 10:33 PM IST
Strait of Hormuz
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, असैन्य चालक दल को खतरे में डालना और नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा डालना अस्वीकार्य है। हरीश ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षित आवागमन से संबंधित अंतरराष्ट्रीय कानून का ‘पूरी तरह से सम्मान’ किया जाना चाहिए। 

ऊर्जा और आपूर्ति प्रवाह की सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की एक विशेष बैठक में हरीश की ये टिप्पणियां ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के कुछ दिनों बाद आईं। ओमान के अधिकारियों ने सोमालिया से आ रहे जहाज के सभी 14 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया लेकिन यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि हमला किसने किया। 

हरीश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यूएनईसीओएसओसी की बैठक में उन्होंने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न हालिया ऊर्जा और उर्वरक संकट के प्रति भारत के दृष्टिकोण को साझा किया।

उन्होंने कहा, ‘संकट से निपटने के लिए अल्पकालिक और व्यवस्थागत उपायों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग आवश्यक है।’

उन्होंने दोहराया कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, असैन्य चालक दल को खतरे में डालना और होर्मुज स्ट्रेट में नौवहन की स्वतंत्रता में बाधा डालना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए। होर्मुज स्ट्रेट में व्याप्त नाजुक स्थिति के बीच 13 मई को भारतीय ध्वज वाले जहाज को निशाना बनाकर हमला हुआ था।

होर्मुज पार कर गुजरात पहुंचा एलपीजी जहाज 

पश्चिम एशिया संकट के बीच कतर से 20,000 टन तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर चला एक जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण पहुंच गया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मार्शल आइलैंड के ध्वज वाला पोत ‘एमवी सिमी’ कतर से रवाना हुआ था और 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार करने के बाद शनिवार रात करीब 11:30 बजे कांडला बंदरगाह पर पहुंचा। 

अधिकारियों के अनुसार, मार्च की शुरुआत से अब तक भारतीय ध्वज वाले 13 पोत होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं। इनमें 12 एलपीजी टैंकर और एक कच्चा तेल वाला पोत शामिल है।

Advertisement
First Published - May 17, 2026 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement