facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-EU FTA: चीन और थाईलैंड जैसा हो जाएगा भारतीय रत्न आभूषण क्षेत्र

Advertisement

इससे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार खुल गया है और यह चीन और थाईलैंड के बराबर आ गया है, जिन्हें पहले से ही यूरोपीय संघ के साथ शून्य टैरिफ का लाभ मिल रहा है

Last Updated- January 27, 2026 | 10:42 PM IST
Gold Jewellery

रत्न और आभूषण निर्यातकों ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का स्वागत किया है क्योंकि इससे रत्न और आभूषण उद्योग को राहत मिली है। इससे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार खुल गया है और यह चीन और थाईलैंड के बराबर आ गया है, जिन्हें पहले से ही यूरोपीय संघ के साथ शून्य टैरिफ का लाभ मिल रहा है।

जेम ऐंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) ने एक बयान में कहा कि वह भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत भारतीय रत्न और आभूषण उत्पादों पर आयात शुल्क को समाप्त करने का स्वागत करती है। बयान में कहा गया है, इससे कीमती आभूषणों पर लगने वाले 2-4 फीसदी शुल्क में छूट मिलेगी, जिससे 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के साथ निर्यात की अपार संभावनाएं खुलेंगी, जो दुनिया के अभिजात्य खरीदारों का घर है।

जीजेईपीसी के अनुसार, भारत के रत्न और आभूषण निर्यात का मूल्य कैलेंडर वर्ष 2024 में 30 अरब डॉलर रहा और यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय व्यापार 5.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें निर्यात 2.7 अरब डॉलर (कुल का 8.92 फीसदी) और आयात 2.5 अरब डॉलर रहा।

बयान में कहा गया है कि भारत से यूरोपीय संघ को आभूषणों का आयात 62.8 करोड़ डॉलर तक सीमित है, जिसमें से 57.3 करोड़ डॉलर कीमती आभूषण और 5.5 करोड़ डॉलर इमिटेशन आभूषण हैं (जिन पर वर्तमान में 2-4 फीसदी शुल्क लगता है) जिससे बाजार पर गैर-एफटीए प्रतिस्पर्धियों का दबदबा बना हुआ है।

जीजेईपीसी के अध्यक्ष ​किरीट भंसाली ने भारत-ईयू एफटीए को ‘भी व्यापार समझौतों की जननी बताते हुए इसे सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता रत्न और आभूषण उद्योग के लिए बाजार विविधीकरण को बढ़ावा देगा। इस परिवर्तनकारी समझौते का लक्ष्य तीन वर्षों के भीतर द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 10 अरब डॉलर (91,000 करोड़ रुपये) तक पहुंचाना है।

दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार में शून्य शुल्क पहुंच से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के निर्यात केंद्रों को कीमती आभूषण (सादे और जड़े हुए), चांदी और नकली आभूषणों का निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे भारत की प्रसिद्ध डिजायन क्षमता का लाभ उठाया जा सकेगा। विशेष रूप से अमेरिका को निर्यात में 44 फीसदी की गिरावट के बीच, यह समयोचित समझौता भारतीय निर्यातकों को खोई हुई स्थिति को फिर से हासिल करने में मदद करेगा।

कामा ज्वेल्स के प्रबंध निदेशक कॉलिन शाह ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि भारत-यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से इस क्षेत्र के लिए 27 देशों के द्वार खुल गए हैं और इससे दोनों देशों के व्यापार को फायदा होगा। उन्होंने कहा, वर्तमान में भारत का मुकाबला चीन और थाईलैंड से है, जिन्हें पहले से ही शून्य टैरिफ का लाभ मिल रहा है, लेकिन एफटीए से भारतीय रत्न और आभूषण उद्योग को विशेष रूप से अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के मद्देनजर काफी फायदा होगा। हमें उम्मीद है कि भारत के लिए और अधिक बाजार खुलेंगे।

Advertisement
First Published - January 27, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement