facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-EU trade deal: व्यापार समझौता 27 जनवरी तक संभव! EU नेता 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Advertisement

पीएम मोदी के निमंत्रण पर, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत का राजकीय दौरा करेंगे

Last Updated- January 15, 2026 | 6:00 PM IST
PM Modi and Ursula von der Leyen
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | फोटो: पीटीआई

India-EU trade deal: भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। जनवरी के अंत में यूरोपीय यूनियन के कई बड़े नेता नई दिल्ली आएंगे और 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी तक भारत का राजकीय दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों नेता 16वें भारत-यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे, जो 27 जनवरी को आयोजित होगी।

Also Read: Trade Data: दिसंबर महीने में निर्यात 1.87% बढ़ा, आयात बढ़ने से व्यापार घाटा 25 अरब डॉलर तक बढ़ा

27 जनवरी तक हो सकती है ट्रेड डील!

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि भारत और यूरोपीय यूनियन व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं और यह देख रहे हैं कि इसे नेताओं की नई दिल्ली बैठक से पहले पूरा किया जा सकता है या नहीं।

हाल ही में भारत आए जर्मनी के चांसलर फ्रीडरिष मैर्त्स ने भी संकेत दिया था कि भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच व्यापार समझौते पर जनवरी के अंत तक हस्ताक्षर हो सकते हैं।

अपने दौरे के दौरान, मैर्त्स ने यूरोपीय यूनियन और भारत से व्यापार वार्ता जल्दी समाप्त करने का आह्वान किया, और कहा कि इससे पिछले साल उत्पन्न हुई सप्लाई चेन में बाधाओं को ठीक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश इस व्यापार समझौते के लिए “मजबूत समर्थन” प्रदान करता है।

Also Read: बजट 2026 से रियल एस्टेट को बड़ी उम्मीदें: अफोर्डेबल और रेंटल हाउसिंग पर फोकस जरूरी

वार्ता में तेजी क्यों आई?

भारत-यूरोपीय यूनियन व्यापार समझौते पर बातचीत वर्षों तक ठप रहने के बाद 2022 में फिर से शुरू हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित कई व्यापारिक साझेदारों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद वार्ताओं को गति मिली, जबकि दोनों सरकारों के बीच संचार में बाधा आने के बाद पिछले साल एक अलग भारत-अमेरिका व्यापार समझौता टूट गया था।

पिछले साल वॉन डेर लेयेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद दोनों पक्षों ने वार्ता को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई, ताकि 2025 में समझौता पूरा किया जा सके। इसके बाद से ब्रुसेल्स ने मैक्सिको और इंडोनेशिया के साथ व्यापार समझौते किए, जबकि भारत ने ब्रिटेन, ओमान और न्यूजीलैंड के साथ समझौते किए।

Advertisement
First Published - January 15, 2026 | 5:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement