facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने पाकिस्तान हाई कमीशन के एक अधिकारी को अवांछित व्यक्ति किया घोषित, कहा — 24 घंटे में भारत छोड़ दो

Advertisement

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी को आज इस संबंध में एक औपचारिक नोटिस जारी कर दिया गया है।

Last Updated- May 21, 2025 | 9:07 PM IST
नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन | फोटो: PTI

भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले एक पाकिस्तानी अधिकारी को अवांछित व्यक्ति (persona non grata) घोषित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि वह अधिकारी ऐसी गतिविधियों में शामिल था जो भारत में उसके आधिकारिक दर्जे के अनुरूप नहीं थी। मंत्रालय ने इस अधिकारी को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रभारी को आज इस संबंध में एक औपचारिक नोटिस जारी कर दिया गया है। उनसे कहा गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि भारत में मौजूद कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का किसी भी तरह से दुरुपयोग न करे।

भारत सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब दोनों देशों के संबंध अत्यंत खराब दौर में चल रहे हैं। इस बीच ने एक पाकिस्तानी अधिकारी को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने के लिए कहा है और यह एक बेहद सख्त और गंभीर फैसला माना जा रहा है।

Also Read: पाक सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर फील्ड मार्शल पद पर पदोन्नत

खुजदार की घटना पर भी मंत्रालय ने दिया जवाब

इससे पहले विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के खुजदार में हुई घटना में भारत की भूमिका को लेकर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। पाकिस्तान के आरोपों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत ने पाकिस्तान के खुजदार में हुई घटना में भारत के शामिल होने के निराधार आरोपों को खारिज किया। भारत सभी ऐसी घटनाओं में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है। लेकिन, अपनी आतंकवाद के वैश्विक केंद्र की छवि से ध्यान हटाने और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, पाकिस्तान का भारत को अपने आंतरिक मुद्दों के लिए दोष देना आम बात हो गई है। दुनिया को भ्रमित करने की यह कोशिश नाकाम होगी।”

बता दें कि बुधवार पाकिस्तान के बलूचिस्तान के खुजदार शहर में एक स्कूल बस पर हुए संदिग्ध आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में तीन बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट के समय खुजदार में सेना द्वारा संचालित स्कूल की बस में करीब 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से कई घायल हो गए थे।

Advertisement
First Published - May 21, 2025 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement