facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका से व्यापार करार में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से कम शुल्क दर पर भारत का जोर

Advertisement

फैसला आने से पहले भारत ने अमेरिका को भारतीय उत्पादों पर 18 फीसदी शुल्क लगाने के लिए राजी कर लिया था

Last Updated- March 05, 2026 | 10:07 PM IST
India-US Trade Deal

अमेरिका के साथ अपने व्यापार करार में भारत शुल्क के मामले में एशियाई प्रतिद्वंद्वियों से ज्यादा फायदे पर जोर दे सकता है। उसका मकसद अमेरिकी बाजार में पैठ के मामले में मिले वे लाभ और बढ़त बनाए रखना है, जो डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अलग-अलग देशों पर लगाए गए खास कर खत्म करने का अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने से पहले उसे हासिल हो चुके थे।

फैसला आने से पहले भारत ने अमेरिका को भारतीय उत्पादों पर 18 फीसदी शुल्क लगाने के लिए राजी कर लिया था, जबकि इंडोनेशिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान पर 19-19 फीसदी, वियतनाम पर 20 फीसदी और चीन पर 34 फीसदी शुल्क लग रहा था।

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘अमेरिका के साथ हमारा करार इस तरह किया गया था कि अपने प्रतिस्पर्द्धियों की तुलना में हमें ज्यादा फायदा हो। हमारा जोर इसी बात पर रहेगा समझौते को अंतिम रूप देते समय यह फायदा खत्म नहीं हो।’

अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद शुल्क पर अनिश्चितता बन गई, जिस कारण भारत के मुख्य व्यापार वार्ताकार दर्पण जैन के नेतृत्व वाले दल को 22 फरवरी की अपनी अमेरिका यात्रा टालनी पड़ी। लेकिन अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लटनिक ने पिछले सप्ताह निजी यात्रा के दौरान नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की तथा चर्चा को बेहद सार्थक बताया।

एक दिन बाद गोयल ने कहा कि अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद के घटनाक्रम पर भारत की नजर है और अंतरिम व्यापार करार में सबसे अच्छी संभावनाओं के लिए वह अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखेगा। अदालत के फैसले के बाद ट्रंप ने व्यापार कानून की धारा 122 के तहत सभी देशों पर 150 दिन के लिए 10 फीसदी अ​धिभार लगा दिया और उसे बढ़ाकर 15 फीसदी करने की बात भी कही।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement