facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होने वालों में भारत अग्रणी देश

Advertisement
Last Updated- March 20, 2023 | 11:44 PM IST
India faces the highest risk from climate change's impact, says IPCC

जलवायु परिवर्तन के अंतरसरकारी पैनल में शामिल रहे भारत के वैज्ञानिकों ने कहा कि बीती सदी के दौरान ग्लोबल वार्मिंग में भारत का योगदान न्यूनतम रहा लेकिन भारत ने जलवायु परिवर्तन के सबसे ज्यादा जोखिमों में से एक गर्म हवाओं से लेकर चक्रवातों का सामना किया। इससे भारत की शहरी और ग्रामीण आबादी को विस्थापन झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भारत को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अमीर देशों से जलवायु के लिए धन जुटाना एकमात्र स्रोत नहीं होना चाहिए और भारत को जलवायु के लिए धन मुहैया कराने के अन्य विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए।’’

अंतरराष्ट्रीय कृषि शोध परामर्शकारी समूह (सीजीआईएआर) के जलवायु परिवर्तन प्रभाव मंच की अदिति मुखर्जी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने के लिए विश्व को सहयोग और धन जुटाने की आवश्यकता है। इस समूह ने जलवायु के लिए धन जुटाने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बेहतर सहयोग पर जोर दिया है। अदिति मुखर्जी ने आईपीसीसी एआर6 के कार्यकारी समूह की अध्यक्षता की थी।

Advertisement
First Published - March 20, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement