facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मिसाइल डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग, बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की BMD क्षमता हासिल की

Advertisement

बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों और 'हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली' (AWACS) समेत शत्रु विमानों को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट करने में सक्षम है

Last Updated- June 13, 2026 | 1:57 PM IST
BMD system test
ओडिशा तट पर ITR से अगली पीढ़ी की इंटरसेप्टर मिसाइलों और NASM-MR का सफल ट्रायल किया गया। फोटो- DRDO

भारत ने लंबी एवं मध्यम दूरी की मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट करने में सक्षम अपनी मल्टीलेयर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम (BMD) की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए इस सप्ताह अपनी प्रमुख प्रणालियों के सफल परीक्षण किए और इसके साथ ही भारत यह क्षमता रखने वाले चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है।

मल्टीलेयर BMD क्षमता का सफल परीक्षण

बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम लंबी दूरी की परमाणु मिसाइलों और ‘हवाई चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली’ (AWACS) समेत शत्रु विमानों को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शत्रु मिसाइलों के खिलाफ मल्टीलेयर बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए 10 और 11 जून को लगातार तीन परीक्षण किए गए। ये परीक्षण पृथ्वी के वायुमंडल के भीतर और वायुमंडल की सीमा से बाहर बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता परखने के लिए किए गए।

मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने शत्रु के विभिन्न प्रकार के खतरों से निपटने के लिए देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाली कई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का सफल प्रदर्शन किया है। मंत्रालय ने कहा कि इन फ्लाइट टेस्ट के जरिये मल्टीलेयर बीएमडी क्षमता का सफल प्रदर्शन किया गया।

Also Read: वेनेजुएला से कच्चे तेल की सप्लाई का अर्श से फर्श तक का सफर, अब फिर वापसी के संकेत 

भारत BMD क्षमता वाले चुनिंदा देशों में शामिल

मंत्रालय ने कहा, ” ‘इंटरसेप्टर’ (लक्ष्य को बीच रास्ते में रोककर नष्ट करने वाली मिसाइलों) ने अपने-अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा। इन प्रणालियों को उभरते मिसाइल खतरों से निपटने के लिए लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के साथ डिजाइन और डेवलप किया गया है।”

इसने कहा, ”इन परीक्षणों ने देश को उन विशिष्ट देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों को रोककर नष्ट करने की बीएमडी क्षमता है।”

नए एंटी-शिप मिसाइल का भी ट्रायल किया

मंत्रालय ने कहा कि मध्यम दूरी की एंटी-शिप मिसाइल (NASM-MR) का पहला परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया गया। बीएमडी कार्यक्रम के तहत भारत शत्रु मिसाइलों को वायुमंडल के भीतर और बाहर, दोनों स्तरों पर रोककर नष्ट करने की क्षमता विकसित कर रहा है।

वायुमंडल के भीतर काम करने वाली मिसाइलों को ‘एंडो-एटमॉस्फेरिक’ मिसाइल कहा जाता है। ये 100 किलोमीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में संचालित होती हैं। वहीं, ‘एक्सो-एटमॉस्फेरिक’ मिसाइलें पृथ्वी के वायुमंडल के सबसे ऊपरी क्षेत्र में मिशन पूरा करने में सक्षम होती हैं।

इन परीक्षणों को डीआरडीओ और रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने देखा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों का सफल प्रदर्शन करने के लिए डीआरडीओ को बधाई दी।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - June 13, 2026 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement