facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान देने की जरूरतः रघुराम राजन

Advertisement

सरकार का वस्तु एवं सेवा उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना अच्छी बात है लेकिन इस काम को सही ढंग से अंजाम देना भी महत्वपूर्ण है।

Last Updated- September 26, 2024 | 5:54 PM IST
India needs to focus more on manufacturing, job creation: Raghuram Rajan भारत को विनिर्माण, रोजगार सृजन पर अधिक ध्यान देने की जरूरतः रघुराम राजन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को कहा कि भारत ने पिछले 10 वर्षों में बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन घरेलू विनिर्माण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए अन्य क्षेत्रों में भी अधिक प्रयास करने की जरूरत है।

राजन ने एक साक्षात्कार में कहा कि सरकार का वस्तु एवं सेवा उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करना अच्छी बात है लेकिन इस काम को सही ढंग से अंजाम देना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल ‘मेक इन इंडिया’ पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि इरादा अच्छा है। मुझे लगता है कि बुनियादी संरचना जैसे कुछ क्षेत्रों में हमने बहुत कुछ किया है जो उपयोगी रहा है। लेकिन हमें अन्य क्षेत्रों के बारे में भी जांच करनी होगी।’’

उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में जरूरी कदमों के बारे में आलोचकों से जानकारी जुटानी चाहिए और उसके हिसाब से काम करना चाहिए। उन्होंने कारोबारी सुगमता को बेहतर करने की भी वकालत की। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर ने इसे एक पैकेज बताते हुए कहा कि यह आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम उसपर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा मजबूत होगी।’’ इस समय अमेरिका स्थित शिकॉगो बूथ में वित्त के प्रोफेसर राजन ने कहा कि सरकार को कारोबारियों से उनके सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में पूछना चाहिए, सिर्फ विश्व बैंक के कारोबारी सुगमता से जुड़े बिंदुओं पर ही नहीं चलना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया दिया कि सरकार को अपनी नीति की आलोचना को यह कहकर खारिज नहीं करना चाहिए कि इसमें कुछ निहित स्वार्थ या कोई छिपा हुआ एजेंडा है।

भारत को इस दशक में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सात प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि के पर्याप्त होने के बारे में पूछे गए सवाल पर राजन ने कहा, ‘‘यदि हम सात प्रतिशत की दर से बढ़ते हैं, तो हम दो-तीन वर्षों में जर्मनी और जापान से आगे निकल जाएंगे। यह कोई ऐसी चीज नहीं है जो संभावना के दायरे से बाहर हो।’’

Also read: Vedanta Dividend: वेदांता की एक बार फिर डिविडेंड देने की तैयारी, 8 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग में हो सकता है एलान

इसके साथ ही राजन ने कहा, ‘‘हालांकि सबसे ज़्यादा चिंता की बात यह है कि जब हम विकसित राष्ट्र कहते हैं तो विकसित होने का मतलब क्या है? यह भी एक बदलता हुआ पैमाना है। इसके अलावा हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए उच्च वृद्धि कहां से उत्पन्न करेंगे।’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

इस सवाल पर कि क्या मौजूदा गठबंधन सरकार आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा सकती है, राजन ने कहा कि गठबंधन की राजनीति अधिक आम सहमति को मजबूर कर सकती है जिसके लिए ‘अधिक सजग, अधिक संवेदनशील और चतुर सरकार’ की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा कि सबसे अधिक सुधारवादी सरकार रही पी वी नरसिम्हा राव की सरकार को भारी बहुमत हासिल नहीं था, लेकिन उसने सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए कई सहयोगी दलों को एक साथ लाने का काम किया। उन्होंने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे जरूरी सुधार के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सबसे अधिक जरूरत शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की है।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 5:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement