facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘Operation Sindoor आतंकियों के खिलाफ था, नागरिकों के नहीं’, विदेश सचिव बोले- आत्मरक्षा के लिए यह जरूरी था

Advertisement

पहलगाम हमले के बाद भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नौ जगहों पर हवाई हमले किए थे।

Last Updated- May 08, 2025 | 6:40 PM IST
Vikram Misri
विदेश सचिव विक्रम मिस्री | फोटो क्रेडिट: PTI

India Pakistan Conflict: विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा कि भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इस हमले में मारे गए अधिकतर लोग पर्यटक थे। उन्होंने साफ किया कि यह ऑपरेशन सिर्फ आतंकी ठिकानों पर केंद्रित था और इसमें पाकिस्तान के आम नागरिकों या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। मिस्री ने इसे भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का हिस्सा बताया।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में नौ जगहों पर हवाई हमले किए। इसके बाद आज रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय स्ट्राइक ने लाहौर में पाकिस्तान की एयर डिफेंस प्रणाली को पूरी तरह नष्ट कर दिया। यह हमला पाकिस्तान की ओर से मंगलवार रात भारतीय सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश के जवाब में था। मिस्री ने कहा कि भारत का जवाब सोचा-समझा और संयमित था।

Also Read: Operation Sindoor: भारत ने लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, पाकिस्तान की भी भारतीय शहरों पर हमले की कोशिश

आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्ती

मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक, भारत पर और आतंकी हमले होने की आशंका थी। उन्होंने कहा, “हमारी खुफिया एजेंसियां आतंकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं। हमें लगा कि इन हमलों को रोकना और इनका जवाब देना जरूरी है।” उन्होंने पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में की गई टिप्पणियों का भी जवाब दिया। मिस्री ने कहा कि पहलगाम हमले पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का नाम लेने का विरोध किया, जबकि इस समूह ने दो बार हमले की जिम्मेदारी ली थी।

विदेश सचिव ने पाकिस्तान को आतंकवाद का गढ़ बताते हुए कहा कि दुनिया इसकी हकीकत जानती है। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की आतंकवाद को पनाह देने की पुरानी आदत है। ओसामा बिन लादेन कहां मिला था और उसे शहीद किसने कहा था, ये सबको पता है।” मिस्री ने यह भी बताया कि हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री और पूर्व विदेश मंत्री ने अपने देश के आतंकी समूहों से रिश्ते होने की बात कबूल की थी।

मिस्री ने जोर देकर कहा कि भारत का जवाब पूरी तरह संतुलित था। कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह ने भी साफ किया कि भारत का मकसद तनाव बढ़ाना नहीं, बल्कि आतंकवाद को रोकना है। भारत ने सिर्फ आतंकी ढांचे को निशाना बनाया, न कि सैन्य ठिकानों को। 

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 6:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement