facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Pak Tensions: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली सतर्क, एयर सायरन टेस्ट से परखी जाएगी तैयारी

Advertisement

Delhi Air Siren टेस्टिंग प्रक्रिया करीब 15 से 20 मिनट तक चलेगी। इस दौरान सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और घबराने से बचने की अपील की है।

Last Updated- May 09, 2025 | 2:39 PM IST

India-Pak Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को दोपहर 3 बजे एयर सायरन का टेस्ट किया जाएगा। यह जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के हवाले से दी है। बताया गया है कि यह सायरन टेस्ट दिल्ली के आईटीओ स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) मुख्यालय पर किया जाएगा। टेस्टिंग प्रक्रिया करीब 15 से 20 मिनट तक चलेगी। इस दौरान सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और घबराने से बचने की अपील की है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ा तनाव

यह सायरन टेस्ट ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर एक साथ नौ जगहों पर मिसाइल हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

दिल्ली में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

दिल्ली में गुरुवार शाम को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर भारी गोलाबारी के बाद एहतियात के तौर पर दिल्ली सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिला अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठकें की हैं।

शुक्रवार को राजधानी में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रमुख सरकारी इमारतों, अदालतों, जल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, और विदेशी दूतावासों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा दिल्ली में जगह-जगह वाहनों की जांच की जा रही है और बम निरोधक दस्ते विभिन्न स्थानों पर एंटी-सबोटाज जांच अभियान चला रहे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस सामान्य

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी कर बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन सामान्य रूप से जारी है। हालांकि, कुछ उड़ानों पर असर पड़ सकता है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क में रहें और अफवाहों से बचें। एयरलाइंस ने यात्रियों से कहा है कि वे घरेलू उड़ानों के लिए उड़ान समय से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें, क्योंकि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने सुरक्षा जांच को और कड़ा कर दिया है।

Advertisement
First Published - May 9, 2025 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement